ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम

Home / news / सिर उठाकर जीना है तो संघर्ष करना पड़ेगा, बोले मुकेश सहनी.. सत्ता...

सिर उठाकर जीना है तो संघर्ष करना पड़ेगा, बोले मुकेश सहनी.. सत्ता में जब आपके लोग होंगे तो आपके लिए सोचेंगे

27-Mar-2023 04:21 PM

By First Bihar

MADHEPURA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि अगर सिर उठाकर जीना है तो संघर्ष करना पड़ेगा। संघर्ष के बिना हम अपनी मंजिल नहीं पा सकते हैं। 


बता दें पूर्व मंत्री व वीआईपी सुप्रीमो सन ऑफ मल्लाह श्री मुकेश सहनी जी ने मधेपुरा के आलमनगर प्रखंड स्थित खापुर में श्री श्री 108 अष्टयाम महायज्ञ में सम्मिलित होकर पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली के लिए मंगलकामना की। 


इसके बाद उन्होंने यज्ञ में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज का काम मंदिर बनाने का है लेकिन आज सरकार ही मंदिर बना रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का काम अस्पताल, स्कूल बनाने का है। 


उन्होंने कहा कि बिना संघर्ष के कुछ हासिल नहीं किया जा सकता। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि आज बिहार में सभी राजनीतिक पार्टी पर वीआईपी भारी है। सभी दल समझने लगे हैं कि बिना मुकेश सहनी के साथ लिए बगैर कल्याण नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि इसका एकमात्र कारण आपका समर्थन है। उन्होंने कहा कि भगवान ने हैं सबों को इंसान बनाकर भेजा लेकिन धरती पर कुछ लोगों ने चालाकी से धर्म और जाति में बांट दिया और हम पर राज कर रहा है। 


उन्होंने कहा कि सत्ता में जब आपके लोग होंगे तो आपके लिए सोचेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सोच है कि गरीब समाज भी कुर्सी पर बैठे, भूखे नही सोए इसी स्थिति को राज्य में पैदा करने के लिए राज्य में भटक रहा हूं। लोगों से अपील करते हुए कहा कहा कि अच्छे जीवन के लिए संघर्ष के अलावा कोई रास्ता नहीं है।