ब्रेकिंग न्यूज़

PU Election Result : पटना यूनिवसिटी छात्र संघ चुनाव की वोटिंग आज, जानिए कहां होगी काउंटिंग और कब आएगा रिजल्ट Bihar weather : बिहार में होली से पहले हीट अटैक: वीकेंड में 3°C तक बढ़ेगा तापमान, पटना और कैमूर सबसे गर्म दिल्ली में महिला ने काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट, बिहार के कटिहार जिले के लिए रवाना हुई पुलिस सिमराहा गोलीकांड में शामिल दो और शूटर गिरफ्तार, दो लाख में हुआ था सौदा पटना के करबिगहिया स्थित एक घर में लगी आग: लकवा ग्रस्त महिला की झुलसकर मौत, एक बुजुर्ग घायल 27 साल बाद थलपति विजय की पत्नी संगीता ने मांगा तलाक, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप बिहार पुलिस सप्ताह पर बगहा पुलिस केंद्र में लगा रक्तदान शिविर: कई पुलिस कर्मियों ने किया ब्लड डोनेट, कहा- रक्तदान महादान मुजफ्फरपुर में 12 लाख की कपड़ा चोरी का खुलासा, पूर्वी चंपारण से दुकानदार गिरफ्तार Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद

भीड़ का इंसाफ: सिर मुड़वाकर मोबाइल चोर को पूरे बाजार में घुमाया, जमकर पिटाई भी की

11-Nov-2023 04:38 PM

By First Bihar

NALANDA: मोबाइल चोरी के आरोप में भीड़ ने पहले युवक का मुंडन कराया फिर बाजार में घुमाया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र में यह मामला सामने आया है। इस दौरान लोगों ने उसकी पिटाई कर दी और मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.


स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक ने मोबाइल चोरी की थी जिसके बाद लोगों ने आरोपी को गोनावां मोड़ के पास पकड़ लिया और उसी जगह एक सैलुन में ले जाकर सिर को मुड़वाया। इस दौरान युवक का वीडियो कुछ लोग बनाते रहे जबकि युवक रोता रहा। भीड़ ने मोबाइल चोरी के आरोपी युवक को पूरे बाजार में घुमाया। इस दौरान उसकी पिटाई भी की गयी। 


बाद में हरनौत थाने में ले जाकर उसे पुलिस के हवाले किया गया। जब युवक को पुलिस के हवाले किया गया तब भी लोग वीडियो बनाने लगे जिसे देख पुलिस ने लोगों को वीडियो बनाने से मना किया था लेकिन लोग नहीं माने और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़ गये आरोपी की पहचान कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र निवासी के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है। 

नालंदा से राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट