Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान
21-May-2024 06:08 PM
By First Bihar
PATNA : महागठबंधन की चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद मंगलवार की शाम तेजस्वी यादव पटना एयरपोर्ट पहुंचे थे। पटना एयरपोर्ट से वह व्हील चेयर पर बैठकर बाहर निकलने ही थे कि वहां मीडिया के लोग उनसे सवाल पूछने लगे। तभी तेजस्वी यादव देखते हैं कि एक मासूम बच्ची उनके पीछे खड़ी हो गई। जब मीडिया कर्मियों के सवाल का जवाब देकर तेजस्वी यादव अपनी गाड़ी की ओर बढ़ रहे थे, तभी उनके पीछे खड़ी बच्ची सामने आकर उनसे पूछने लगती है कि सर, आपका नाम तेजस्वी यादव है न.. । तेजस्वी कहते हैं कि हां मेरा नाम तेजस्वी यादव है और तुम्हारा नाम क्या है? बच्ची कहती है मेरा नाम फातिमा है।
फिर फातिमा अचानक कहने लगती है कि हमको सबसे अच्छा लगता है कि आप सबको नौकरी देते हैं। इतना सुनते ही वहां मौजूद तमाम लोग एक-दूसरे का चेहरा देखने लगते हैं और वाह-वाह कहकर तालियां बजाने लगते हैं। फातिमा ने कहा कि मेरी पूरी फैमिली आपकी बहुत बड़ी फैन है। आपसे मिलकर मुझे बहुत अच्छा लगा।
तेजस्वी ने पूछा कि यहां इतने सारे कैमरे लगे हैं तो क्या आपको कैमरों से डर नहीं लगता? फातिमा तेजस्वी के सवाल का जवाब देती है कि कैमरे से हमको डर नहीं लगता है। मासूम बच्ची की बातें सुनने के बाद तेजस्वी यादव मीडिया की ओर देखते हुए कहते हैं अब बताइए मोदी जी को और इस मासूम बच्ची ने क्या कहा यह जरूर दिखाइएगा।
प्रतिदिन प्रचार के बाद एयरपोर्ट के बाहर मीडिया कर्मियों के साथ नियमित संवाद होता है। अचानक आज उसी क्रम में हवाई अड्डे पर किसी के आगमन का इंतज़ार कर रही एक प्यारी सी बच्ची मिलने की ज़िद के साथ आगे आई और यह हुआ।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) May 21, 2024
खुद यह रोचक वार्तालाप देखिए और सुनिए! #TejashwiYadav #Bihar #india… pic.twitter.com/6rPJTkgHc9