बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
07-Feb-2021 07:57 AM
By SONU KUMAR
NAWADA : बिहार पुलिस का मनोबल ऊंचा करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार राज्य के आला पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करते रहते हैं लेकिन इसके बावजूद कई जगहों पर पुलिस टीम के ऊपर हमला भी होता रहा है। नवादा जिले में एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है जिसमें कुछ युवकों ने एक सिपाही की जमकर पिटाई कर दी है।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो इंटर की परीक्षा के दौरान सेंटर पर तैनात सिपाही का है। परीक्षा केंद्र पर तैनात सिपाही की किसी बात को लेकर कुछ युवकों के साथ कहासुनी हो गई जिसके बाद युवकों ने सिपाही पिंटू कुमार की जमकर पिटाई कर दी। यह पूरी घटना आतौआ रोड स्थित मानस भारती इंटर परीक्षा केंद्र की है। सिपाही पिंटू कुमार यहीं ड्यूटी कर रहा था।
युवकों ने गुंडागर्दी दिखाते हुए सिपाही के ऊपर ईंट से हमला किया जिसके बाद सिपाही बेहोश हो गया। बाद में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिपाही को गंभीर रुप से चोटें आई हैं। हालांकि इस मामले में अब तक किन लोगों के ऊपर कार्यवाई हुई है यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।