Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
18-Aug-2024 10:25 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: बिहार में सिपाही भर्ती की परीक्षा चल रही है। इस परीक्षा के दौरान मुन्नाभाई के पकड़े जाने की खबरें भी आ रही है। वही गोपालगंज में सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान आज प्रश्न पत्र सॉल्वर गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार सॉल्वर गैंग के सदस्यों में जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार पासवान, महम्मदपुर थाने के डुमरिया गांव के अभिषेक कुमार उर्फ शिवदानी कुमार, थावे थाने के हरदिया गांव के रंजीत कुमार सिंह व सिधवलिया थाने के विशुनपुरा गांव के दीपक कुमार शामिल हैं। गिरफ्तार लोगों के पास से कई अभ्यार्थियों के एडमिट कार्ड, मूल कागजात व चार मोबाइल भी बरामद किया गया है। शहर के अरार मोड़ के पास नगर थाने की पुलिस ने छापेमारी कर यह सफलता हासिल की है। इस बात की जानकारी गोपालगंज के पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात ने दी।