खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
09-Jan-2020 07:55 AM
PATNA : सिपाही भर्ती परीक्षा में महिला कैंडिडेट के सहूलियत को देखते हुए केंद्रीय चयन पर्षद ने खास खयाल रखा है. 12 जनवरी और 20 जनवरी को होने वाली परीक्षा में महिला कैंडिडेट का परीक्षा केंद्र गृह जिले के मुख्यालय में ही बनाया गया है.
वहीं केंद्रीय चयन पर्षद के ओएसडी केके प्रसाद ने बताया कि पिछली सिपाही भर्ती परीक्षाओं की तुलना में इस बार कई एहतियात भी बरते गए हैं. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.
बता दें कि दारोगा भर्ती परीक्षा में पेपर वायरल होने की अफवाह से सबक लेते हुए केन्द्रीय चयन पर्षद ने एहतियात के तौर पर नवाचार की पहल की है. पहली बार सिपाही चयन पर्षद ने रौल नंबर के आधार पर लगातार नहीं बैठाने की पहल की है. वहीं परीक्षा केंद्र पर हर एक कैंडिडेट का फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी किया जाएगा. परीक्षा केंद्र पर बायोमीट्रिक तरीके से कैंडिडेट की हाजिरी लगाई जाएगी. इसके साथ ही परीक्षा केंद्राधीक्षक और वीक्षकों को एक घंटे पहले मोबाइल जमा कराना होगा. परीक्षा के दौरान किसी भी वीक्षक के पास मोबाइल पाए जाए पर उनपर FIR दर्ज कराई जाएगी. सिपाही भर्ती परीक्षा में 11880 पदों के लिए 12 लाख 66 हजार कैंडिडेट हैं. सिपाही भर्ती परीक्षा 12 जनवरी और 20 जनवरी को आयोजित की जाएगी. परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी.