घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत
03-Aug-2021 06:40 PM
DESK : बॉलीवुड इंडस्ट्री के बहुचर्चित सिंगर हनी सिंह की मुश्किलें बढ़ चुकी हैं। कोर्ट के तरफ उनको नोटिस जारी किया गया है। हनी सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है और ये केस और कोई नहीं बल्कि उनकी ही पत्नी शालिनी तलवार ने किया है। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने हनी सिंह को नोटिस जारी किया है। दरअसल, उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने सिंगर पर घरलू हिंसा का केस किया है. अब इस मामले पर दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट ने हनी सिंह से जबाव मांगा है.
यह याचिका तीज हजारी कोर्ट की मजिस्ट्रेट तानिया सिंह के सामने पेश की गई. वकील संदीप कपूर, अपूर्वा पांडे और जीजी कश्यप ने शालिनी तलवार की ओर से याचिका मजिस्ट्रेट के सामने रखी. कोर्ट ने हनी सिंह के खिलाफ एक नोटिस जारी किया है, जिसमें उन्होंने सिंगर से 28 अगस्त से पहले रिप्लाई फाइल करने की बात लिखी है.दोनों की ज्वॉइंट प्रॉपर्टी को न बेचने और स्त्रीधन से छेड़छाड़ न करने पर भी हनी सिंह पर रोक लगाई गई है. शालिनी तलवार के फेवर में ही ऑर्डर पास किया गया है.
गौरतलब हो कि जाने-माने रैपर हनी सिंह और शालिनी तलवार ने साल 2011 पूरे सिख रिती रिजावों से शादी रचाई थी. इन दोनों की दोस्ती 20 साल से थी और फिर जाकर दोनों ने दोस्ती को प्यार में बदलने का फैसला किया। मालूम हो कि दिल्ली स्थित फॉर्महाउस में दोनों की शादी हुई थी. हालाकिं, शादी में बेहद निजी लोगों को बुलाया गया था.
हनी सिंह की पत्नी ने सिंगर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. शारीरिक हिंसा, यौन हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और आर्थिक हिंसा का आरोप शालिनी ने हनी सिंह समेत उनके माता-पिता और बहन पर लगाया है. आपको बताते चलें, साल 2014 में रियलिटी शो इंडियाज रॉस्टार के जरिए पहली बार हनी सिंह ने अपनी पत्नी शालिनी की पहचान हर किसी से कराई।