बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे
25-Oct-2022 09:28 AM
PATNA : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव अपने देश भारत वापस आ चुके हैं। लालू यादव फिलहाल अपनी बेटी मीसा भारती के घर देश की राजधानी दिल्ली में रहेंगे। बता दें कि,लालू यादव कुछ दिनों पहले इलाज के लिए सिंगापुर गये हुए थे। यहां वे बेटी रोहिणी आचार्य के पास रहकर इलाज करवा रहे थे। लेकिन अब वो वापस अपने देश भारत आ गए है।
जानकारी के अनुसार, लालू यादव की सिंगापुर में कई तरह की जांच की गयी है। उनकी कुछ जांच रिपोर्ट आ चुकी है। लेकिन कई जरूरी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। इस बीच लालू यादव आज सिंगापुर से भारत वापस आ गए है। लालू भारत इस कारण अपने देश वापस आ गए हैं, क्यूंकि कोर्ट के तरफ से मात्र 25 तारीख तक ही देश से बाहर रहने की अनुमति मिली थी। इसी कारण वह दिल्ली वापस से लौट आए है।
इधर, दूसरी तरफ लालू यादव के दिल्ली पहुंचने की सूचना के बाद राजद कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। लालू यादव इस बार दिल्ली में ही दिवाली मनाएंगे। पहले बताया जा रहा था कि शायद इस बार लालू यादव दिवाली में सिंगापुर में ही रहेंगे। लेकिन, दिवाली के दिन ही लालू वापस से दिल्ली आ गए ।राजद के तरफ से लालू के वापस लौटने की खुशियां को कविता लिखकर बताया गया है। राजद ने लिखा है कि अंधेरों में उम्मीद की रोशनी निराशा में आशा की किरण घृणा के दौर में मोहब्बत की लालटेन।
गौरतलब हो कि, बिहार में आगामी कुछ दिनों में दो सीटों पर उपचुनाव होने हैं, इस दोनों सीटों पर महागठबंधन के तरफ से राजद के उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं और अब लालू के वापस आने से इनको और भी अधिक हौसला मिलेगा। ऐसा माना जा रहा है कि चुनाव के समय लालू बिहार दौरे पर भी आ सकते हैं और अपने पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर सकते हैं।