ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / सिंगापुर से दिल्ली पहुंचे लालू, बेटी मीसा भारती ने बताया-पापा अभी ठीक हैं...

सिंगापुर से दिल्ली पहुंचे लालू, बेटी मीसा भारती ने बताया-पापा अभी ठीक हैं

11-Feb-2023 08:25 PM

By First Bihar

DELHI: किडनी ट्रांसप्लांट के बाद आरजेडी सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव आज सिंगापुर से दिल्ली लौटें। दिल्ली एयरपोर्ट से लालू प्रसाद यादव बड़ी बेटी मीसा भारती के घर के लिए रवाना हुए। बता दें कि 5 दिसंबर को लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लान्ट हुआ था। बेटी रोहिनी आचार्य ने पिता को किडनी दी थी। लालू प्रसाद की बड़ी बेटी मीसा भारती ने बताया कि पापा अभी ठीक हैं।


बता दें कि सिंगापुर एयरपोर्ट पर बेटी रोहिणी और उनके परिवार के अन्य सदस्य लालू को स्वदेश विदा करने के लिए पहुंचे थे। लालू प्रसाद स्वस्थ हैं हालांकि एयरपोर्ट पर वे व्हील चेयर पर नजर आए, जहां से बेटी रोहिणी ने उन्हें खुशी-खुशी अपने देश विदा किया। दिल्ली पहुंचते ही मीसा भारती अपने पिता को रिसिव करने पहुंची थी। मीसा भारती ने बताया कि पापा की तबीयत फिलहाल ठीक है। दिल्ली एयरपोर्ट पर दानापुर विधायक रितलाल यादव भी मौजूद थे। 


गौरतलब है कि लालू को नया जीवन देने वाली उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने कल ट्वीट कर लालू प्रसाद के भारत लौटने की जानकारी दी थी। रोहिणी ने बिहार के लोगों पापा लालू प्रसाद का ख्याल रखने की अपील की थी। आज लालू को विदा करने के लिए रोहिणी और उनके परिवार के लोग सिंगापुर एयरपोर्ट पहुंचे थे।


जानकारी के मुताबिक लालू प्रसाद भारत तो लौट गये हैं लेकिन अभी उनके पटना आने की संभावना कम है। इंफेक्शन के खतरों को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें भीड़ से अलग रहने की सलाह दी है। दिल्ली पहुंचने के बाद लालू प्रसाद अपनी बड़ी बेटी मीसा भारती के आवास के लिए रवाना हुए। अभी वे अपनी बड़ी बेटी मीसा भारती के घर पर ही रहेंगे। तबीयत में सुधार होने के बाद वे पटना लौट सकते हैं।


बता दें कि कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लालू प्रसाद दिसंबर महीने में सिंगापुर गये थे। लालू किडनी सहित कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। उनकी दोनों किडनी 28 प्रतिशत ही काम कर रही थी, जिसके कारण डॉक्टरों ने ट्रांसप्लांट की सलाह दी थी। सिंगापुर में रह रही लालू-राबड़ी की बेटी रोहिणी ने पिता को अपनी एक किडनी देने का फैसला किया था। 


पति एवं ससुराल के परिजनों की सहमति के बाद 5 दिसंबर को रोहिणी ने अपने पिता को किडनी दिया था। पांच दिसंबर 2022 को सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में लालू यादव की किडनी का प्रत्यारोपण हुआ था। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लालू यादव कई दिनों तक डॉक्टरों की निगरानी में रहे। डॉक्टरों से अनुमति मिलने के बाद आज लालू की वतन वापसी हुई।