ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : 'गलती की तो सस्पेंड होना तय, विभागीय कार्रवाई बोनस में...',पुलिस में नहीं चलेगा "हुड हुड दबंग" वाला स्टाइल; DGP ने दिया यह आदेश Four Lane Bridge Construction : पटना-नालंदा समेत लाखों लोगों को मिलेगी बड़ी राहत, बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट; जानिए क्या है पूरी खबर Patna Airport Update: पटना एयरपोर्ट पर शुरू हुई नई सुविधाएं, अब यात्रियों को नहीं करना होगा यह काम; जानिए क्या है ख़ास BJP National President : राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन का दो दिवसीय पटना दौरा आज से, बापू सभागार में होगा भव्य अभिनंदन समारोह Patna traffic action : सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करने वालों पर सख्ती, पटना में नए ट्रैफिक नियम लागू; अब रात में भी चलेगा कार्रवाई अभियान Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में 5वें दिन गरमाएगा माहौल, अपराध और बजट पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने BSEB D.El.Ed Exam 2026: बिहार में प्राइमरी शिक्षक बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानिए आप कैसे भर सकते हैं फॉर्म Bihar school : बिहार के 24 DPO को नोटिस जारी, 7 लाख स्टूडेंट के साथ कर दिया बड़ा झोल; अब एक्शन में शिक्षा विभाग Patna Station Metro : इस जगह बन रहा पटना मेट्रो का सबसे बड़ा स्टेशन, तीन तल वाला इंटरचेंज स्टेशन भी हो रहा तैयार Patna traffic update : पटना ट्रैफिक अपडेट: सगुना मोड़, हड़ताली मोड़ और बेली रोड जाने के रूट बदले, जानें वैकल्पिक मार्ग

सीने में दर्द के बाद 24 वर्षीय नेवी लेफ्टिनेंट की हुई मौत, बिहार के शेखपुरा जिले के रहने वाले थे सूर्यकांत

सीने में दर्द के बाद 24 वर्षीय नेवी लेफ्टिनेंट की हुई मौत, बिहार के शेखपुरा जिले के रहने वाले थे सूर्यकांत

20-Apr-2023 05:15 PM

By First Bihar

SHEIKHPURA: बिहार के शेखपुरा जिले के रहने वाले 24 वर्षीय सूर्यकांत उर्फ सोनू की मौत कर्नाटका में हो गयी। सीने में दर्द के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। पार्थिव शरीर गुरुवार की दोपहर बरबीघा सकलदेव नगर मोहल्ला स्थित आवास पर पहुंचा। जहां भारी संख्या में लोग पहले से मौजूद थे। पार्थिव शरीर पहुंचते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया।


कर्नाटका के एक द्वीप पर सूर्यकांत को सीने में दर्द की शिकायत हुई थ। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषितच कर दिया। बरबीघा नगर परिषद के सकलदेव नगर में रहने वाले भोला सिंह के 24 वर्षीय बेटे सूर्यकांत उर्फ सोनू की मौत की खबर मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। सूर्यकांत मूल रूप से नालंदा के सारे थाना क्षेत्र अंतर्गत खेतलपूरा गांव के रहने वाले थे। बताया जाता है कि मंगलवार की रात अचानक सीने में दर्द हुई थी जिसके बाद उनकी तबीयत और बिगड़ गयी थी। 


पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी में सूर्यकांत कुछ दिन पहले ही अपनी मां से बातचीत के क्रम में कहा था कि उन्हें सीने में दर्द हो रहा है। तब इलाज की सलाह भी दी गई थी। इसी बीच गोवा से एक सप्ताह पहले ही कर्नाटका के द्वीप पर ट्रांसफर हुआ था। जहां से बुधवार की सुबह उनकी मौत की खबर घर पर पहुंची। उनका पार्थिव शरीर गुरुवार की दोपहर बरबीघा सकलदेव नगर मोहल्ला स्थित आवास पर पहुंचा। वहां भारी संख्या में लोग पहले से मौजूद थे। नेवी के अधिकारी भी साथ पहुंचे थे।