ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / शिक्षकों के नियोजन के लिए शिक्षा विभाग ने की पहल, नियोजन प्रक्रिया पूरा...

शिक्षकों के नियोजन के लिए शिक्षा विभाग ने की पहल, नियोजन प्रक्रिया पूरा करने की निर्वाचन आयोग से मांगी इजाजत

13-Oct-2021 09:34 PM

PATNA: बिहार में शिक्षकों के नियोजन की प्रक्रिया जल्द पूरी होगी। इसे लेकर राज्य निर्वाचन आयोग से शिक्षा विभाग ने लंबित प्रक्रिया को पूरा करने की इजाजत मांगी है। निर्वाचन आयोग की तरफ से अब तक अनुमति नहीं मिली है जिसके कारण शिक्षक नियोजन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने यह जानकारी दी है। 


शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि अभी छठे चरण की नियोजन प्रक्रिया चल रही है निर्वाचन आयोग से इसकी मंजूरी मिलते ही नियोजन प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। जिसके बाद सातवें चरण की नियोजन प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। 


शिक्षा मंत्री ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी तरह के भ्रम का शिकार होने से बचे। प्रदेश में चल रहे पंचायत चुनाव के कारण फिलहाल नियोजन प्रक्रिया बाधित हुई है। पंचायत चुनाव को लेकर राज्य में आचार संहिता लागू है। निर्वाचन आयोग से इसकी इजाजत मिलते ही शिक्षकों के नियोजन को पूरा कर लिया जाएगा।