ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश

Home / news / शिक्षक नियोजन नियमावली 2023 : BPSC जारी किया एग्जाम का सिलेबस

शिक्षक नियोजन नियमावली 2023 : BPSC जारी किया एग्जाम का सिलेबस

13-May-2023 08:16 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार लोक सेवा आयोग अब बिहार में शिक्षकों की बहाली करेगी। बीपीएससी के बहाल शिक्षक सरकारी कर्मी कहलाएंगे। इसकी मंजूरी नीतीश कैबिनेट ने दे दी है। राज्य में अब बीपीएससी एक लाख 78 हजार शिक्षकों की बहाली करेगी। शिक्षक बहाली के लिए सिलेबस अब बीपीएससी ने जारी कर दिया है। कक्षा 1 से लेकर 12वहीं तक के लिए सिलेबस जारी किया गया है। परीक्षा में नेगेटिव मार्रिंग का प्रावधान रखा गया है। 


दरअसल,  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की मीटिंग हुई थी। शिक्षा विभाग की ओर से मीटिंग में शिक्षक नियोजन नियमावली 2023 को पेश किया गया था। इस नियमावली पर कैबिनेट की मुहर लगा दी गई है। इसके साथ राज्य के स्कूलों में 1,78,026 शिक्षकों की बहाली का रास्ता साफ हो गया। अब बीपीएससी ने एग्जाम का सिलेबस जारी कर दिया है जल्द ही वैकेंसी भी निकाली जाएगी। 


वहीं,सरकारी स्कूलों में विभिन्न कक्षाओं के लिए शिक्षकों की अलग-अलग कोटि निर्धारित की गई है। वैकेंसी भी कोटि के अनुसार निकाली जाएगी। इसे लेकर कोटिवार पद सृजन किया गया है और शिक्षकों के वेतनमान क्लास के अनुसार तय किए गए हैं। राज्य के अंदर नई बहाली वाली सरकारी शिक्षकों के 4 संवर्ग बनाए गए हैं। 


मालूम हो कि, पहली कोटि में क्लास 1 से क्लास 5 तक पढ़ाने वाले शिक्षक हैं। दूसरी कोटि वर्ग 6 से वर्ग 8 की है। तीसरी कोटि में वर्ग 9 एवं वर्ग 10 के शिक्षक हैं। उच्चतर माध्यमिक वर्ग 11 और 12 कि कोटि अलग है। इनका वेतन सबसे ज्यादा है। कैबिनेट से स्वीकृति मिलने के बाद बीपीएससी की ओर से बहाली परीक्षा के प्रारूप और स्वरूप निर्धारित की है।


बताते चलें कि, बिहार सरकार के तरफ से पहली कक्षा से पांचवी कक्षा तक के शिक्षकों को 40,630 रुपये प्रति माह का वेतन दिया जाएगा। वर्ग 6 से वर्ग 8 के शिक्षकों को 45,130 प्रतिमाह मिलेंगे। वर्ग 9 और वर्ग 10 के शिक्षकों के लिए 49, 630 प्रतिमाह का वेतन निर्धारित किया गया है। सबसे ऊपर वाली कोटि 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ाने वाले शिक्षकों की है। इन्हें  51, 130 रुपए प्रति महीने का वेतन दिया जाएगा। कैबिनेट की ओर से इस सैलेरी स्ट्रक्चर को स्वीकृति दे दी गई है।

news image

news image