ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / शिक्षक की मौत के बाद स्कूल में मचा कोहराम ; दो साल से...

शिक्षक की मौत के बाद स्कूल में मचा कोहराम ; दो साल से नहीं मिला था वेतन, संचालक पर हत्या का आरोप

26-Jan-2020 02:10 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARI : बेगूसराय के बड़ी खबर है जहां गणतंत्र दिवस के जश्न के बीच एक शिक्षक की मौत से हंगामा मच गया। संदिग्धअवस्था में मौत की बात की जा रही है। लेकिन परिजनों ने स्कूल संचालक पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शिक्षक को पिछले दो साल से स्कूल प्रबंधन वेतन भी नहीं दे रहा था। 


शिक्षक की मौत के बाद स्कूल में कोहराम मच गया।मामला रतनपुर ओपी क्षेत्र के रतनपुर स्थित एक प्राइवेट स्कूल का है। जहां एक विद्यालय के शिक्षक की मौत संदिग्ध अवस्था में हो गई।मृतक की पहचान नयागांव थाना क्षेत्र के सफापुर निवासी स्व0 कुशेश्वर सिंह के 50 वर्षीय पुत्र विभव सिंह के रूप में की गई है।


पूरा मामले पर स्कूल प्रबंधन इसे संदिग्ध परिस्थितियों में  मौत का मामला बता रहा है तो  वहीं दूसरी ओर परिजनों का आरोप है कि विभव सिंह की  स्कूल के संचालक के द्वारा हत्या कर दी गई है। परिजन ने बताया कि पिछले दो साल से  विभव को स्कूल से पैसा नहीं मिला था और इसी बात को लेकर स्कूल संचालक से उनका विवाद चल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।