कुमार प्रबोध का ब्लॉग: पप्पू यादव खुद के लिए कब खड़े होंगे? भीड़ और भरोसे का फर्क समझना ही होगा अरवल में भीषण सड़क हादसा: शिव चर्चा से लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो ट्रक से टकराया, दो महिलाओं की मौत बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA सरकार को घेरा, कहा..अपराधियों और सत्ताधारी नेताओं के गठबंधन में पीस रही जनता मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा पुलिस की वर्दी में रील बनाना पड़ गया महंगा, 4 वीडियो क्रिएटर गिरफ्तार बिहार में जमीन खरीदना होगा महंगा!, अप्रैल से निबंधन दर में चार गुना बढ़ोतरी की संभावना, MVR भी बढ़ेगा 6-lane bridge : पटना से उत्तर बिहार का सफर होगा आसान, होली के बाद शुरू होगा यह 6-लेन पुल; CM नीतीश ने किया निरीक्षण Bihar Attendance App : बिहार में टीचर के अटेंडेंस को लेकर शिक्षा विभाग का नया आदेश, मंगलवार से हर हाल में करना होगा यह काम Bihar expressway : बिहारवासियों को मिली बड़ी सौगात, अब महज दो घंटों में तय होगी 5 घंटों वाली दूरी; शुरू होने जा रहा यह एक्सप्रेसवे
06-Sep-2023 02:38 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI: बिहार के सरकारी स्कूल में शिक्षक दिवस के मौके पर बार-बालाओं को बुलाया गया था। शिक्षक दिवस पर बार-डांसरों ने भोजपुरी के अश्लील गानों पर जमकर ठुमके लगाये। सरकारी स्कूल में इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन से लोग भी दंग रह गये। जब लोगों के मोबाइल तक स्कूल का वीडियो पहुंचा तो वो देखते ही रह गये। फिर चर्चा होने लगी कि स्कूल में इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति किसने दी।
सीतामढ़ी में केके पाठक के सरकारी स्कूल में जमकर बार-बालाओं ने ठुमके लगाये। पूरा स्कूल परिसर इस ठुमके से गुलजार रहा और बार-बाला अपने अदाओं से वहां उपस्थित लोगों का मनोरंजन करती रही। इसकी दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सभी ने अपने-अपने मोबाइल पर इस वीडियो को देखा। वीडियो देखने के बाद लोग भी हैरान रह गये। फिर कई तरह के सवाल अब उठने लगे हैं। यह वायरल वीडियो सीतामढ़ी के बथनाहा प्रखंड के जमुना बराही स्कूल का है जहां शिक्षक दिवस के मौके पर पूरी रात भोजपुरी के अश्लील गानों पर बार-बालाओं ने जमकर ठुमके लगाये। शिक्षा का मंदिर अश्लील गानों पर बार-बालाओं के ठुमके से शर्मशार हो गया।
एक तरफ शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक बिहार की शिक्षा व्यवस्था को सुधारने में लगे हैं रोज नए-नए फरमान जारी कर रहे हैं वही दूसरी ओर सरकारी स्कूलों में जहां बच्चे पढ़ते हैं वहां बार-डांसरों का अश्लील डांस रातभर होता रहा लेकिन इसे रोकने की कोशिश नहीं की गयी। बताया गया कि शिक्षक दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। लेकिन जब बार-बालाओं का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया तब इस कार्यक्रम की सच्चाई सबके सामने आ गयी। अब आप ही बता सकते हैं कि यह सांस्कृतिक कार्यक्रम है या फिर बार-बालाओं का डांस।
इसके आयोजन को लेकर बिहार के शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। वीडियो में बार-बार अलग तरह का भोजपुरी अश्लील गानों पर बार-डांसरों ने जमकर ठुमके लगाये। इस दौरान स्कूल में डीजे भी लगाया गया था कई लाइट्स की भी व्यवस्था की गई थी। इन सब के बीच बार-बाला लोगों के बीच अश्लील ठुमके लगाती रही और लोग भी इनके साथ झुमते दिखाई दिये।