ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार

Home / news / शिक्षक बनने को हो जाएं तैयार, अभी भी समय है डीएलएड में जल्द...

शिक्षक बनने को हो जाएं तैयार, अभी भी समय है डीएलएड में जल्द करें आवेदन

26-Dec-2019 03:03 PM

PATNA : शिक्षक बनना है तो सुनहरा मौका है। प्राइमरी टीचर बनने के लिए डीएलएड की जरुरत है जिसके लिए आवेदन किए जा रहे हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति इसके लिए कॉमन इंट्रेंस एक्जॉम ले रहा है। आवेदन करने का एक और मौका अभ्यर्थियों को मिला है।

बिहार के डीएलएड कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन की ताऱीख बढ़ा दी गई है। अब उम्मीदवार 29 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। बिहार बोर्ड प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा यानी डीएलएड कोर्स के सत्र 2020-22 में नामांकन के लिए कॉमन प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा। अब अभ्यर्थी बिहार बोर्ड की वेबसाइट www.biharboardvividh.com पर 29 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा 30 दिसंबर से 3 जनवरी तक फॉर्म में सुधार कर सकेंगे।

आपको बता दें कि अनारक्षित, पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क 960 रुपये देने होंगे। वहीं अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को 760 रुपये शुल्क के तौर पर देने होंगे। संयुक्त प्रवेश परीक्षा एक घंटा 30 मिनट की होगी।  प्रवेश परीक्षा में 150 अंकों के प्रश्न और उनके 450 अंक निर्धारित हैं। परीक्षा में गलत उत्तर पर अंक भी काटे जायेंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए तीन अंक दिये जायेंगे, जबकि प्रत्येक एक गलत उत्तर पर एक अंक काट लिया जाएगा।

इंट्रेस एक्जॉम में आने वाले प्रश्नों  की बात करें तो सामान्य हिन्दी से कुल तीस प्रश्न पूछे जाएंगे जिसके लिए 90 अंक निर्धारित हैं।मैथ से भी 30 प्रश्न आएंगे जिसके लिए 90 नंबर मिलेंगे। वहीं साइंस से 20 प्रश्नों  के लिए 60 अंक निर्धारित होगा। सोशल स्टडीज से भी 20 सवाल पूछे जाएंगे जिसके लिए 60 अंक निर्धारित हैं। एनालिटिकल के 25 सवालों के लिए 75 अंक निर्धारित होंगे ।