ब्रेकिंग न्यूज़

NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश

शिक्षा विभाग की बैठक में शामिल होंगे VC ? 8 अप्रैल को बुलाई गई बैठक, 7 यूनिवर्सिटी के कुलपति होंगे शामिल

शिक्षा विभाग की बैठक में शामिल होंगे VC ? 8 अप्रैल को बुलाई गई बैठक, 7 यूनिवर्सिटी के कुलपति होंगे शामिल

06-Apr-2024 07:55 AM

By First Bihar

PATNA : शिक्षा विभाग ने एक बार फिर से राज्य के कुलपतियों की बैठक आठ अप्रैल को बुलायी है। इस बैठक में 7 यूनिवर्सिटीके वीसी को बुलाया गया है। इससे पहले राजभवन में 20 मार्च को कुलपतियों की हुई बैठक में जिन समस्याओं की ओर विश्वविद्यालयों ने ध्यान आकृष्ट कराया था, उसी संदर्भ में विभाग ने यह बैठक बुलायी है।


दरअसल, शिक्षा विभाग के उप निदेशक दीपक कुमार सिंह ने सात विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को उक्त बैठक से संबंधित पत्र शुक्रवार को भेजा है। यह बैठक विभाग की उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. रेखा कुमार के कक्ष में होगी। कुलपतियों को लिखे पत्र में विभाग ने कहा है कि आपलोगों के पत्र माध्यम से राज्यपाल के प्रधान सचिव का ध्यान कई बिंदुओं पर आकृष्ट कराया गया है। उन बिंदुओं पर विचार-विमर्श करने के लिए आठ अप्रैल को बैठक आयोजित की गयी है।


मालूम हो कि, विभाग की पिछली लगातार पांच बैठकों में कुलपति शामिल नहीं हुए हैं। ऐसे में सबकी नजरें आठ अप्रैल पर होंगी कि इस बार कुलपति शिक्षा विभाग की बैठक में आते हैं या नहीं। विभाग ने जिन विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को बुलाया है, उनमें पाटलिपुत्र, मुंगेर, तिलकामांझी, मगध, नालंदा खुला, पूर्णिया और अरबी-फारसी विवि शामिल है। इसके पहले 28 मार्च को विभाग ने सभी विवि के कुलपतियों समेत अन्य पदाधिकारियों की बैठक पटना के एक होटल में बुलायी थी। इसमें एक भी कुलपति नहीं आये थे।