ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त

Home / news / ‘शिक्षा सुधार सप्ताह’ मनाएगी रालोसपा, उपेन्द्र कुशवाहा बोले-‘शिक्षा के लिए हीं ईवीएम का...

‘शिक्षा सुधार सप्ताह’ मनाएगी रालोसपा, उपेन्द्र कुशवाहा बोले-‘शिक्षा के लिए हीं ईवीएम का बटन दबाएं लोग’

27-Aug-2020 02:19 PM

PATNA: शिक्षा सुधार को लेकर अक्सर सीएम नीतीश कुमार पर हमलावर रहने वाले रालोसपा अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने तय कर दिया है कि वे बिहार विधानसभा का चुनाव भी शिक्षा सुधार के मुद्दे पर हीं लड़ेंगे। पटना स्थित रालोसपा कार्यालय में प्रेस काॅन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि हमारी पार्टी की कोशिश रही है कि शिक्षा में सुधार हो। मेरा मानना है कि जब तक गरीब घर के बच्चों को बेहतर शिक्षा नहीं मिलेगी तब तक बिहार की तकदीर नहीं बदलेगी। 

उन्होंने कहा कि कल मैंने जिला अध्यक्षों के साथ बैठक की और उसमें हमने तय किया कि शिक्षक दिवस के दिन हीं जगदेव बाबू और सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस है इसलिए 5 सितम्बर से लेकर 11 सितम्बर तक शिक्षा सुधार सप्ताह मनाएंगे। उन्होंने आमलोगों से अपील की है कि शिक्षा सुधार को लेकर हीं वे ईवीएम का बटन दबाएं। 

उन्होंने कहा कि अगर शिक्षा को आधार बनाकर ईवीएम का बटन दबाते हैं तो आने वाली सरकार सोचेंगी और शिक्षा को बेहतर करने की दिशा में कार्य करेगी। विधानसभा चुनाव को लेकर कुशवाहा ने कहा कि कोरोना काल में सारी गतिविधियां चालू हो गयी हैं ऐसे में चुनाव बड़ी चुनौती है। इलेक्शन कमीशन ने गाइडलाइन जारी कर दिया है किस आधार पर चुनाव में हमको-आपको सबको भाग लेना है।