ब्रेकिंग न्यूज़

3.5 अरब Chrome यूजर्स हो सकते हैं प्रभावित, गुगल ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट, जल्दी करें यह काम 3.5 अरब Chrome यूजर्स हो सकते हैं प्रभावित, गुगल ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट, जल्दी करें यह काम रामनवमी को लेकर तैयारियां तेज: 51 मोहल्लों से निकलेंगी भव्य झांकियां, पूरे पटना से महावीर मंदिर पहुंचेगा श्रीराम ध्वज रामनवमी को लेकर तैयारियां तेज: 51 मोहल्लों से निकलेंगी भव्य झांकियां, पूरे पटना से महावीर मंदिर पहुंचेगा श्रीराम ध्वज BIHAR NEWS : अब गांवों में ही बैंक, लाइब्रेरी और डाकघर! धन की कमी से रुका था काम पर अचानक सरकार ने खोला खजाना, इस काम के लिए जारी हुए 500 करोड़; पढ़िए क्या है पूरी खबर आपका भी हो गया है वेटिंग टिकट,तो हो जाएं टेंशन फ्री; रेलवे ने बदल दिए नियम; जानिए क्या हुआ Patna LPG Crisis : पटना में LPG सिलेंडर को लेकर बवाल: घंटों लाइन में खड़े रहे लोग, नहीं मिला गैस तो सड़क जाम कर किया प्रदर्शन पीने का मन है क्या आपको…? शराबबंदी से जुड़ा सवाल पूछने पर भड़के सभापति अवधेश नारायण सिंह पीने का मन है क्या आपको…? शराबबंदी से जुड़ा सवाल पूछने पर भड़के सभापति अवधेश नारायण सिंह निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर का AI से तस्वीर बनाकर वायरल करना पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत बिगड़ी, रिम्स में भर्ती

01-Aug-2022 12:01 PM

RANCHI : इस वक्त की बड़ी खबर रांची से आ रही है, जहां विधानसभा में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद सदन की कार्यवाही 12:30 बजे तक के लिए स्‍थगित कर दी गई. जगरनाथ महतो की तबीयत खराब होने के बाद उन्‍हें सदन से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से आनन-फानन में उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया. फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर नजर रखे हुए है. 


झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है. शिक्षा मंत्री जगरनाथ विधानसभा में चर्चा के लिए पहुंचे थे. लेकिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया. हालांकि जगरनाथ महतो को क्‍या हुआ है, अभी तक इसको लेकर स्‍पष्‍ट तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं है. आधिकारिक जानकारी का इंतजार है.   


बता दें कि 2020 के सितंबर में लंग्स में इंफेक्शन के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिये चेन्नई एयर एम्बुलेंस के जरिये भेजा गया था. एमजीएम हॉस्पिटल में उनका लंग्स ट्रांसप्लांट कराया गया. 14 जून को जगरनाथ महतो को चार्टर्ड प्लेन के जरिये रिम्स के दो डॉक्टरों की देखरेख में चेन्नई से रांची वापस लाया गया था. इसके बाद कुछ दिनों तक आराम करने के बाद वे काम पर लौट आए थे.