Nitish Kumar : बेतिया से शुरू होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’, विकास कार्यों की जमीनी हकीकत पर रहेगा फोकस Bihar crime news : पटना के मनेर में देर रात पुलिस एनकाउंटर , लूटकांड का आरोपी घायल; पुलिस ने किया अरेस्ट Bihar weather : बिहार में कड़ाके की ठंड के बाद धूप से राहत, तराई में 19 जनवरी तक कोहरे का अलर्ट कमिश्नर के औचक निरीक्षण से SKMCH में मचा हड़कंप: बदहाली देख भड़के गिरिवर दयाल सिंह, अधीक्षक की गैरमौजूदगी पर उठाए सवाल होली पर बिहार के लिए दिल्ली समेत कई राज्यों से चलेगी 200 स्पेशल बसें, 1 फरवरी से बुकिंग शुरू मधेपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कुख्यात भू-माफिया अविनाश आनंद पटना से गिरफ्तार बिहार की टिकरी मिठाई के विदेश तक दीवाने, नेपाल-भूटान में भी सिहौल का स्वाद सुपौल में शराब छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, महिला ASI घायल; 7 गिरफ्तार RBI recruitment: 10वीं पास के लिए RBI में निकली बहाली, 572 पदों के लिए आवेदन शुरू; यहां जानें पूरी प्रक्रिया RBI recruitment: 10वीं पास के लिए RBI में निकली बहाली, 572 पदों के लिए आवेदन शुरू; यहां जानें पूरी प्रक्रिया
27-Nov-2023 09:52 PM
By FIRST BIHAR
PATNA: शिक्षा विभाग ने 2024 कैलेंडर वर्ष के लिए स्कूलों की छुट्टी तालिका सोमवार को जारी कर दी है। छुट्टी तालिका में इस बार कई बदलाव किये गये हैं। रक्षाबंधन की छुट्टी को खत्म कर दिया गया है। यही नहीं जन्माष्टमी, महाशिवरात्री, तीज और जिउतिया की छुट्टी को भी खत्म कर दिया गया है लेकिन ईद और बकरीद में 3-3 दिन की छुट्टी दी गयी है। 10, 11 और 12 अप्रैल को ईद की छुटी और 18, 19 और 20 जून को बकरीद की छुट्टी दी गयी है। 17 और 18 जुलाई को मुहर्रम के मौके पर स्कूल बंद रहेंगे।
बिहार के सरकारी स्कूलों में अगले साल 2024 में कब-कब छूट्टी रहेगी इसे लेकर शिक्षा विभाग ने अवकाश तालिका जारी कर दी है। पहली कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक के लिए एक तरह की अवकाश तालिका पहली बार जारी की गई है। जिसमें कई तरह के बदलाव किये गये हैं। शिक्षा विभाग द्वारा जारी छुट्टी तालिका के अनुसार 2024 में रक्षाबंधन-महाशिवरात्री-जन्माष्टमी-तीज-जिउतिया की छुट्टी खत्म कर दिया गया है।
गर्मी की छुट्टी 20 से बढ़ाकर 30 दिनों का कर दिया गया है। 15 अप्रैल से 15 मई तक स्कूलों में गर्मी की छुट्टी रहेगी। इस दौरान शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी अन्य दिनों की तरह स्कूल आते रहेंगे। बता दें कि 2023 में तीज के लिए 2 दिन और जिउतिया पर एक दिन की छुट्टी दी गयी थी। लेकिन अब 2024 में तीज और जिउतिया पर मिलने वाली छुट्टी को खत्म कर दिया गया है। यहां तक की रक्षा बंधन, महाशिवरात्री, जन्माष्टमी में भी छुट्टी नहीं रहेगी। शिक्षा विभाग ने 2024 के लिए अवकाश तालिका जारी कर दी है। साल में कुल 60 दिन का अवकाश दिया गया है। इसे लेकर अधिसूचना भी जारी की गयी है। देखिये किस किस पर्व त्योहार में स्कूल बंद रहेंगे।


