ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / news / शिक्षा विभाग का कड़ा आदेश, अब क्लास में मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे...

शिक्षा विभाग का कड़ा आदेश, अब क्लास में मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे शिक्षक

03-Jan-2023 02:05 PM

DESK: आए दिन शिकायत मिल रही थी कि टीचर बच्चों को पढ़ाने की जगह मोबाइल में लगे रहते हैं। जिससे बच्चों के पढ़ाई पर असर पड़ता है। इस तरह की शिकायत मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने सभी प्रिंसिपलों को निर्देश जारी किया। कहा कि जो भी शिक्षक क्लास रूम में बच्चों को पढ़ाने के लिए जाएंगे उन्हें सबसे पहले मोबाइल ऑफिस में जमा करना होगा।


अब कोई भी शिक्षक मोबाइल लेकर क्लास में नहीं जा पाएंगे। यदि किसी ने ऐसा किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसे लेकर विभाग ने गाइडलाइन भी जारी किया है। यह गाइडलाइन झारखंड के सरकारी स्कूलों के शिक्षक और शिक्षिकाओं के लिए जारी हुआ है।


अब वे क्लास रूम में मोबाइल फोन नहीं ले जा पाएंगे। क्लास में जाने से पहले उन्हें अपना मोबाइल प्राचार्य के पास जमा करना होगा या फिर मोबाइल अपने लॉकर में रखना होगा। दरअसल प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों की बैठक 29 दिसंबर को हुई थी जिसमें  सरकारी स्कूलों की दशा सुधारने को लेकर चर्चा हुई थी। 


क्लास में मोबाइल का इस्तेमाल किए जाने के मामले को शिक्षा सचिव रवि कुमार ने गंभीरता से लेते हुए सभी सरकारी स्कूलों में इसे लेकर गाइडलाइन जारी किया। अब कोई भी शिक्षक मोबाइल फोन लेकर क्लास में नहीं जाएगा। ऐसा किये जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।