RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह
05-Mar-2024 10:28 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: बिहार के सहरसा जिला के शिक्षा विभाग के डीपीओ रजनीश कुमार झा के खिलाफ विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। उन पर विभागीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का क्लिप वायरल करने का आरोप है। इसी आरोप में उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
दरअसल, अपर मुख्य सचिव की वीडियो कांफ्रेंस का वीडियो क्लिप बना सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में सहरसा के शिक्षा विभाग के डीपीओ रजनीश कुमार झा को निलंबित कर दिया गया है, यह कार्रवाई अपर सचिव ने की है। बता दें कि डीईओ को शोकॉज का जवाब देते हुए डीपीओ ने खुद के द्वारा बीते 20 फरवरी की शाम की वीसी की वीडियो क्लिप वायरल करने की बात स्वीकारी थी और क्षमा याचना भी की थी।
शिक्षा विभाग के निदेशक सह अपर सचिव सुबोध कुमार चौधरी ने जांच में उन्हें सरकारी बैठक की कार्यवाही को सार्वजनिक करने, कर्तव्य के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता का दोषी पाया और निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में डीपीओ रजनीश कुमार झा का मुख्यालय क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक, दरभंगा प्रमंडल दरभंगा के कार्यालय दिया गया है।
जारी पत्र में निदेशक सह अपर सचिव ने निलंबन अवधि में डीपीओ के जीवन निर्वाह भत्ता का भुगतान निर्धारित मुख्यालय के कार्यालय से किये जाने का निर्देश दिया है। सरकार ने डीपीओ के विरुद्ध सरकारी सेवक नियमावली, 2005 के प्रावधानों के अंतर्गत विभागीय कार्यवाही के लिए अलग से संकल्प निर्गत किये जाने की बात कही है।