ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश

Home / news / शिक्षकों के बाद अब छात्रों पर केके पाठक का एक्शन, दरभंगा में 2883...

शिक्षकों के बाद अब छात्रों पर केके पाठक का एक्शन, दरभंगा में 2883 बच्चों का नाम रजिस्टर से हटाया गया

13-Sep-2023 05:56 PM

By First Bihar

DARBHANGA: बिहार के सरकारी स्कूलों की व्यवस्था दुरुस्त करने में लगे शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने शिक्षकों के बाद अब स्कूली छात्र-छात्राओं पर कार्रवाई की है। दरभंगा में 2283 छात्र-छात्राओं का नाम एटेंडेंस रजिस्टर से हटा दिया गया है। कई दिनों से ये छात्र-छात्राएं कक्षा में अनुपस्थित थे। जिसके बाद शिक्षा विभाग की तरफ से यह कार्रवाई की गयी है। 


बता दें कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक पहले ही यह निर्देश जारी कर चुके हैं कि जो भी छात्र-छात्राएं 15 दिन से अधिक स्कूल से गायब रहेंगे उनका नाम स्कूल के रजिस्टर से हटाया जाएगा। केके पाठक के इसी निर्देश का पालन किया गया है। स्कूल से गायब दो हजार 283 छात्र-छात्राओं का नाम स्कूल के रजिस्टर से हटा दिया गया है। 


दरभंगा डीईओ समर बहादुर सिंह ने इसे विभागीय कार्यवाही बताया है। कहा कि स्कूल से गायब रहने वाले छात्र-छात्राओं पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी। तीन दिन से अधिक समय तक स्कूल से गायब रहने वाले बच्चों के अभिभावकों को नोटिस भी भेजा जा रहा है। इसके बावजूद बच्चे स्कूल नहीं आ रहे हैं। लगातार 15 दिनों तक स्कूल नहीं आने पर उनका नाम रजिस्टर से हटाया जा रहा है।