ब्रेकिंग न्यूज़

BSEB 10th Result : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी! टॉपर्स की लगी लॉटरी, मिलेंगे 2 लाख रुपये और साथ में यह गिफ्ट Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 139 टॉपर्स की लिस्ट ने मचाया धमाल; जमुई और वैशाली की बेटियों ने किया कमाल सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज

Home / news / सिक्किम में बादल फटने से वैशाली के एक युवक की मौत, घर पर...

सिक्किम में बादल फटने से वैशाली के एक युवक की मौत, घर पर शव के पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम

09-Oct-2023 10:22 PM

By Vikramjeet

VAISHALI: 3 अक्टूबर को सिक्किम में बादल फटने से मारे गए जंदाहा प्रखंड क्षेत्र के बंसतपुर पंचायत के पानापुर बटेश्वर नाथ गांव निवासी युवक की मौत हो गयी थी। आज मृतक का शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक नन्दलाल सिंह के 26 वर्षीय पुत्र अभिनन्दन कुमार उर्फ़ गुड्डू के रूप में हुई है जो सिक्किम में रहकर मेहनत मजदूरी कर रहा था। जहां पर बादल फटने से उसकी मौत हो गई थी। मौत के बाद उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 


मृतक अभिनन्दन कुमार उर्फ गुड्डू की शव सिक्किम से एम्बुलेंस से वैशाली जिले के जन्दाहा प्रखंड क्षेत्र के पानापुर बटेश्वर नाथ गांव लाया गया जिसके बाद शव देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मृतक अभिनन्दन कुमार की मौत होने पर आसपास के इलाके में तरह तरह के चर्चा हो रही है। 


विदित हो कि तीन अक्टूबर कों सिक्किम में बादल फटने से तबाही का मंजर देखने कों मिला था। इस तबाही में वैशाली जिले के कई लोगों की जान गई है। मृतक अभिनंदन कुमार मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी मौत होने पर परिवार का सहारा ख़त्म हो गया। अभिनंदन कुमार की मौत हो जाने पर पिता,पत्नी माँ, बहन के आँखो के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।