ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar police dispute : होटल में खाने का पैसा मांगना पड़ा महंगा: मालिक से मारपीट का आरोप, SHO पर गंभीर सवाल; एसपी और डीआईजी से शिकायत Bihar Road : बिहार में सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने पर सख्ती, पथ निर्माण विभाग ने जारी किया नया आदेश; इंजीनियरों को पहले करना होगा यह काम Vande Bharat Express : बिहार में इन इलाके के लोगों को जल्द मिलने वाला है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, नई रेलवे लाइन की भी उम्मीद Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, 2 लेन की जगह अब 4 लेन सडकों का होगा निर्माण; सरकार से मिली मंजूरी Teacher Vacancy 2026 : बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 46 हजार पदों के लिए BPSC ने जारी किया नोटिस, विज्ञापन जल्द Bihar weather : बिहार में ठंड पड़ी कमजोर, न्यूनतम तापमान बढ़ा; उत्तर बिहार में सुबह घने कोहरे की संभावना समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

सिक्किम के राज्यपाल ने लिया कोरोना वैक्सीन, इससे डरने की जरूरत नहीं- गंगा प्रसाद

सिक्किम के राज्यपाल ने लिया कोरोना वैक्सीन, इससे डरने की जरूरत नहीं- गंगा प्रसाद

03-Mar-2021 02:36 PM

DESK: सिक्किम के महामहिम राज्यपाल 84 वर्षीय गंगा प्रसाद आज अपनी पत्नी 80 वर्षीय कमला देवी के साथ कोविड-19 का वैक्सीन का टीका लिया। गंगटोक स्थित एस.टी.एन.एम. हॉस्पिटल में कोरोना टीकाकरण कराकर उन्होंने राज्य के सामने उदाहरण प्रस्तुत किया और राज्य की जनता को कोविड वैक्सीन लिए जाने की अपील की। वही कोरोना महामारी से बचने के लिए मास्क लगाने और सेनिटाइजर का उपयोग करने का भी आग्रह किया। इस मौके पर राज्य वासियों को वैक्सीन लगाने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि हमने इस उम्र में टीका लगाने में परहेज नहीं किया। लोगों को किसी प्रकार से डरने की जरुरत नहीं है।



इससे किसी प्रकार के दुष्प्रभाव की बातों को निराधार बताते हुए लोगों से इस भ्रम में नहीं रहने की अपील की। राज्यपाल गंगा प्रसाद ने कहा कि इस महामारी से बचने के लिए लोगों को सेनीटाइज के उपयोग के साथ शारीरिक दूरी बनाए रखते हुए चेहरे पर मास्क लगाने से परहेज नहीं करने की नसीहत दी। महामारी से लड़ने के लिए सिक्किम सरकार के साथ कोविड-19 वारियर्स तथा टीकाकरण करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री तथा स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार तथा शोध वैज्ञानिकों के द्वारा इस टीकाकरण को तैयार किया गया है जिससे किसी प्रकार कि डरने की बात नहीं है।



कोरोना महामारी से बचने के लिए मास्क लगाने और सेनिटाइजर का उपयोग करने का आग्रह किया। कोरोना से लड़ने के लिए सिक्किम सरकार के साथ कोविड वॉरियर्स और टीकाकरण करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को भी धन्यवाद दिया। राज्यपाल गंगा प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,स्वास्थ्य मंत्रालय और शोध वैज्ञानिकों द्वारा इतने कम वक्त में कोविड वैक्सीन उपलब्ध कराए जाने की सराहना की।