मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
15-Jul-2023 01:07 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार में गुरुवार को भाजपा नेताओं पर विधानसभा मार्च के दौरान हुए लाठीचार्ज मामले की जांच करने केंद्रीय टीम पटना पहुंच गई है। यह टीम घायल सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल से मिलने आईजीएमएस अस्पताल पहुंची है। जहां 4 सदस्य टीम सिग्रीवाल से पूरे मामले की जानकारी ले रही है और सभी चीजों को बारीकी के साथ नोट कर रही है।
वहीं, इस मुलाकात के बाद भाजपा सांसद जनाब विभाग ने कहा कि - उस दिन बर्बरता पुल स्थिति बिहार सरकार के निर्देश पर पुलिस ने बनाई। उस कट उस घटना के इतने कठोर शब्दों में वर्णन किया जाए उतना कम है। बिहार में अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं इनके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है बल्कि सरकार इनका संरक्षक बनी हुई है। लाठीचार्ज उनके सरकार के लिए अंतिम ताबूत का कील साबित होगा।
भाजपा सांसद ने कहा कि, किसी भी लाठीचार्ज में सब पर लाठी चलाने का कोई अधिकार नहीं है लेकिन फिर भी हम लोग को सिर पर मारा गया है सभी नियम और कानून को ताक पर रखकर बर्बरता का परिचय देने का काम सरकार ने किया है। लालू जी की सरकार में नीतीश कुमार पर धरना पर बैठते थे उस समय भी हमारे तरफ से ऐसा मार्च किया गया था लेकिन आज तक ऐसा नहीं हुआ था जैसा गुरुवार को हुआ। पुलिस के तरफ से मुझ पर इस तरह लाठियां चलाई गई कि मुझे ब्रेन हेमरेज भी हो सकता था।
बता दें कि, जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को केंद्र सरकार की तरफ से Y सुरक्षा भी मिली हुई है। पुलिस ने इसके बावजूद उनपर जमकर लाठियां बरसाई और धक्के भी दिए। इस दौरान उनके Y सुरक्षा में तैनात जवान भी बेबस नजर आए। इनको पुलिसिया लाठीचार्ज में सांसद सिग्रीवाल भी बुरी तरह घायल हो गए हैं. उनके सिर और बाएं हाथ में काफी चोट आई है। जिसके बाद इनका इलाज igims में करवाया जा रहा है।