बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर
14-Aug-2024 05:17 PM
By First Bihar
DESK: भारतीय स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक को लेकर कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने SBI और PNB के साथ सभी लेन-देन पर तत्काल रोक का आदेश दिया है। कर्नाटक के तमाम विभागों को इन बैंकों में अपने खाते बंद करने और अपनी जमा राशि को निकालने का निर्देश मुख्यमंत्री ने दिया है।
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आदेश दिया है कि भारतीय स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक में किसी तरह की ना कोई डिपोजिट करना है और ना ही कोई निवेश ही करना है। दोनों बैंकों पर जमा सरकारी राशि के दुरुपयोग का आरोप लगा है। इन आरोपों के बीच सरकार का यह फैसला आया है। सरकार की ओर से कहा गया है कि इस मामले को लेकर कई बार दोनों बैंकों को चेतावनी भी दी गयी थी लेकिन दोनों बैंक की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया। जिसके बाद सरकार को यह फैसला लेना पड़ा।
सरकार के इस फैसले के बाद राज्य सरकार के सभी विभागों, सार्वजनिक उद्यमों, सभी निगमों व स्थानीय निकायों, यूनिवर्सिटी समेत अन्य संस्थानों को उनके द्वारा संचालित किए जा रहे भारतीय स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक खातों को बंद करके जमा राशि तुरंत वापस करना होगा। सिद्धारमैया सरकार ने सभी सरकारी विभागों से कहा है कि वो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक से अपने लेन-देन खत्म करें। कर्नाटक सरकार के इस आदेश के बाद अब सभी विभागों को इन दोनों बैंकों में जमा राशि निकालना होगा और एकाउंट को पूरी तरह से बंद करना होगा। इन दोनों बैंकों पर सरकारी पैसों का दुरुपयोग करने का गंभीर आरोप लगा है।