ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा पुलिस की वर्दी में रील बनाना पड़ गया महंगा, 4 वीडियो क्रिएटर गिरफ्तार बिहार में जमीन खरीदना होगा महंगा!, अप्रैल से निबंधन दर में चार गुना बढ़ोतरी की संभावना, MVR भी बढ़ेगा 6-lane bridge : पटना से उत्तर बिहार का सफर होगा आसान, होली के बाद शुरू होगा यह 6-लेन पुल; CM नीतीश ने किया निरीक्षण Bihar Attendance App : बिहार में टीचर के अटेंडेंस को लेकर शिक्षा विभाग का नया आदेश, मंगलवार से हर हाल में करना होगा यह काम Bihar expressway : बिहारवासियों को मिली बड़ी सौगात, अब महज दो घंटों में तय होगी 5 घंटों वाली दूरी; शुरू होने जा रहा यह एक्सप्रेसवे Patna Medical College : PMCH में शिफ्टिंग की तारीख तय, फरवरी के इस डेट से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे यह दो विभाग मुंगेर में रिश्तों का कत्ल: 13 वर्षीय छात्र की गला दबाकर हत्या, मुंहबोले दादा पर घर के चिराग को बुझाने का आरोप Indian Railway new rules : यदि दोस्तों के साथ जाना चाह रहे गोवा- मनाली या परिवार के वैष्णों देवी; तो जरूर पढ़ लें यह खबर, रेलवे ने नियमों में किया बड़ा बदलाव

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद बढ़ी सलमान की सिक्योरिटी, अलर्ट मोड में मुंबई पुलिस

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद बढ़ी सलमान की सिक्योरिटी, अलर्ट मोड में मुंबई पुलिस

01-Jun-2022 02:40 PM

DESK: पंजाब के युवा सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आने के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान खान की सिक्योरिटी को और टाइट कर दिया है। अब सलमान के साथ उनकी प्राइवेट सिक्योरिटी के अलावे मुंबई पुलिस के आधा दर्जन कॉन्स्टेबल भी रहेंगे। 


बता दें कि मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे गोल्डी बरार ने ली है।इसी गैंग ने सलमान खान को कुछ साल पहले जान से मारने की धमकी दी थी। इसे देखते हुए सलमान की सुरक्षा बढ़ाई गई है। मुंबई पुलिस सलमान के अपार्टमेंट के आस-पास मौजूद रहेगी और हरेक गतिविधियों पर नजर रखेंगी। 


गौरतलब है कि काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान बिश्नोई के रडार पर थे। इसी मामले को लेकर सलमान की हत्या की साजिश भी रची गयी थी। बता दें कि काला हिरण को बिश्नोई समाज पवित्र मानता है। काला हिरण के शिकार करने के बाद जान से मारने की धमकी सलमान को दी गयी थी। 2008 में कोर्ट के बाहर लॉरेंस बिश्नोई ने कहा था कि वो सलमान को मार देगा।