ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Home / news / सिद्धू के घर बजेगी शहनाई, इस दिन बेटे करण की इनायत रंधावा संग...

सिद्धू के घर बजेगी शहनाई, इस दिन बेटे करण की इनायत रंधावा संग होगी शादी

30-Oct-2023 08:42 PM

By First Bihar

DESK: पंजाब कांग्रेस नेता व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू के बेटे करण सिद्धू की शादी होने वाली है। इसी साल जून महीने में ऋषिकेश के गंगा किनारे करण की सगाई इनायत रंधावा से हुई थी। बेटे की सगाई की तस्वीरें नवजोत सिद्धू ने ट्विटर पर साझा किया था। जिसमें खुद नवजोत सिंह सिद्धू , उनकी पत्नी, बेटी राबिया सिद्धू, बेटा करण सिद्धू और होने वाली बहू इनायत रंधावा नजर आई थी।  


अब 7 दिसंबर को सिद्धू के घर में शहनाई बजेगी। इस दिन घोड़े पर सवार होकर करण अपनी दुल्हन को लाने उसके घर जाएंगे। शादी की तैयारियां अभी से ही शुरू हो गयी है। 7 दिसंबर को धूमधाम के साथ करण और इनायत रंधावा की शादी होगी। 


इनायत रंधावा पटियाला की रहने वाली है। सेना में रह चुके मनिंदर रंधावा जो पंजाब डिफेंस सर्विस वेलफेयर डिपार्टमेंट में डिप्टी डायरेक्टर हैं उनकी बेटी इनायत रंधावा के साथ नवजोत सिंह सिद्धू के बेटे करण सिद्धू की शादी होने जा रही है। 


बता दें कि एमिटी यूनिवर्सिटी से एलएलबी करने के बाद करण सिद्धू ने न्यूयार्क से लॉ की डिग्री हासिल की। करण सिद्धू आज एक लॉयर हैं। उनके परिवार में बीते दिनों कई उतार चढ़ाव भी देखे गये। पहले नवजोत सिद्धू रोडरेज मामले में जेल गये और अब उनकी पत्नी कैंसर की बीमारी से जूझ रही है। सिद्धू के जेल से बाहर आने के बाद उनकी पत्नी का पहला ऑपरेशन हुआ था। काफी दिनों बाद अब घर में खुशियां आने वाली है। करीब डेढ़ महीने बाद इनायत रंधावा बहू बनकर घर में आने वाली है। पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।      


news image