विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक
18-May-2023 01:22 PM
By First Bihar
DESK: कई दिनों के मंथन के बाद कांग्रेस ने आखिरकार तय कर लिया कि कर्नाटक का अगला सीएम कौन होगा। सिद्धारमैया कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री होंगे जबकि डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम की जिम्मेवारी दी गई है। 20 मई को 12:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। 20 मई को सिद्धारमैया कर्नाटक के सीएम पद की जबकि डीके शिवकुमार और अन्य मंत्री अपने पद की शपथ लेंगे।
दरअसल, कर्नाटक विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने के बाद कांग्रे, कई दिन बीच जाने के बावजूद सीएम कौन होगा यह तय नहीं कर पा रही थी। आखिरकार सोनिया गांधी की पहल के बाद कर्नाटक का सियासी संकट दूर हो सका और कर्नाटक में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच चल रहा घमासान खत्म हो गया। 18 मई दोपहर करीब 12.30 बजे कांग्रेस ने सिद्धारमैया को सीएम, डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम बनाने का आधिकारिक ऐलान कर दिया।
कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल और कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया है। वेणुगोपाल ने बताया कि, आलाकमान ने सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया है जबकि डीके शिवकुमार कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि कर्नाटक में एक ही डिप्टी सीएम होगा। उपमुख्यमंत्री के साथ साथ डीके शिवकुमार 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव तक कर्नाटक के प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे।