बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? Bihar News : JDU-BJP के माननीयों ने ही मंत्री के पसीने छुड़ा दिए, शिक्षा विभाग में हो रही सरकारी आदेश की अनदेखी! अब नहीं सूझ रहा जवाब BIHAR NEWS: बिहार सरकार का बड़ा ऐलान: अधिकारियों को सख्त आदेश, अब नहीं चलेगी कोई ढिलाई, इन लोगों को खाली करनी होगी जमीन Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar teacher leave : महिला शिक्षकों को 730 दिन शिशु देखभाल अवकाश पर फैसला जल्द, मातृत्व अवकाश में वेतन को लेकर भी बताया क्या है नियम Bihar News : महिला शिक्षकों को मिलेगी होम पोस्टिंग ! राबड़ी देवी ने सदन में शिक्षा मंत्री से पूछा सवाल;पढ़िए मंत्री ने क्या दिया जवाब
09-Oct-2022 05:17 PM
DELHI: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेजप्रताप यादव ने पार्टी के महासचिव श्याम रजक पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया और उनके खिलाफ केस करने की बात कही। मीडिया में यह खबर आने के बाद श्याम रजक की तबीयत अचानक बिगड़ गयी। टेंशन के कारण बिहार भवन में श्याम रजक अचानक बेहोश हो गये। आनन-फानन में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उन्हें अस्पताल ले गये।
दरअसल दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान राजद की अंदरुनी कलह अचानक निकल कर सामने आ गयी। आरजेडी कार्यकारिणी की बैठक से नाराज होकर तेजप्रताप यादव अचानक बाहर निकल गये। बाहर निकलने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की कहा कि कल के कार्यक्रम के बारे में पूछने पर राजद नेता श्याम रजक ने मुझे गंदी-गंदी गालियां दी।
हमारे पीए को साला कहा और हमारी बहन को भी गाली देने का काम किया। श्याम रजक को आरएसएस का एजेन्ट बताते हुए कहा कि श्याम रजक के गाली देने का ऑडियो सोशल मीडिया पेज पर डालेंगे और बिहार के जनता को सुनाएंगे। कोई गाली सुनने के लिए यहां बैठा है क्या?
तेजप्रताप ने मांग किया कि ऐसे भाजपाईयों को संगठन से बाहर किया जाए। तेजप्रताप ने कहा कि श्याम रजक के खिलाफ केस दर्ज करेंगे। जूता सिलने वाला मंजूर है लेकिन श्याम रजक मंजूर नहीं है। बचपन में इस व्यक्ति के गोद में भी खेला आज वही व्यक्ति मुझे गालियां देने का काम किया है।
तेजप्रताप ने कहा कि गलत चीज हम बर्दाश्त नहीं करते हैं। महागठबंधन को लेकर चलने का काम हम कर रहे हैं। सब कोई अपने तरीके से काम कर रहा है। हमने जब कार्यक्रम का समय पूछा तो गाली देने लगे। श्याम रजक को मंत्री नहीं बनने का मलाल है। उनकों लग रहा है कि तेजप्रताप-तेजस्वी नौजवान है कैसे मंत्री बन गया। मेरे मंत्री बनने के बाद से वे नाराज चल रहे है। हम लोग मंत्री के लोभी थोड़े ही है हम अपने पद से इस्तीफा दे देते है तो पर्यावरण विभाग को चलाइए लेकिन इस तरह की गंदी-गंदी गालियां ना दें।
तेजप्रताप ने साफ तौर पर कह दिया कि मैं श्याम रजक के ऊपर दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट में एफआईआर करूंगा। श्याम रजक को हमेशा अपने चाचा के सामान माना एक समय था जब उन्हें मंच पर नहीं बैठाया गया था तब हमने हाथ पकड़कर मंच पर बैठाया था और आज वहीं आदमी भद्दी-भद्दी गाली दे रहे हैं। गाली देने का ऑडियो हमने सभी को भेजा है। फेसबुक पर भी डालूंगा पूरा बिहार देखेगा। इस तरह के लोग संगठन को तोड़ने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर करना चाहिए।
वहीं तेजप्रताप के इस आरोप पर श्याम रजक ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि तेजप्रताप के आरोपों पर मुझे कुछ नहीं कहना। हालांकि बाद में राजद नेता श्याम रजक ने तेजप्रताप के बारे में कहा कि जब से मंत्री बने हैं तब से फोन नहीं उठाते पीए से फोन करवाते है। हमलोग भी मंत्री थे तब डायरेक्ट सबसे बात किया करते थे।
तेजप्रताप के इन आरोपों पर अपनी सफाई देते हुए राजद के महासचिव श्याम रजक ने कहा कि 'समरथ के होत ना कोई दोष गोसाई' जो सामर्थ्यवान व्यक्ति होता है उसको कुछ भी कहने का अधिकार है। मैं दलित समाज से हूं। दलित बंधुआ मजदूर होता है, मैं बंधुआ मजदूर हूं। वे जो भी कह रहे हैं सामर्थ्य के आधार पर कह रहे हैं। तेजप्रताप के इन आरोपों के बाद बिहार भवन में ठहरे श्याम रजक की तबीयत बिगड़ गयी। वे अचानक बेहोश हो गये जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है। तेजप्रताप ने श्याम रजक के बारे में मीडिया से क्या कहा आप भी सुनिये...