ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी

Home / news / नीतीश के मंत्री चुनाव के पहले बदलेंगे पाला, RJD में शामिल होंगे श्याम...

नीतीश के मंत्री चुनाव के पहले बदलेंगे पाला, RJD में शामिल होंगे श्याम रजक

16-Aug-2020 01:10 PM

PATNA : विधानसभा चुनाव के पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार के मंत्री श्याम रजक ने झटका दे दिया है। श्याम रजक अब जेडीयू छोड़कर राष्ट्रीय जनता दल में शामिल होने वाले हैं। श्याम रजक सोमवार को आरजेडी का दामन थाम लेंगे। रजक ना केवल मंत्री पद बल्कि विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा देने का मन बना चुके हैं। 


श्याम रजक के जेडीयू छोड़ने की खबरें काफी पहले से आ रही थी लेकिन अब उन्होंने आरजेडी में शामिल होने का फैसला कर लिया है. रजक सोमवार को विधानसभा जाकर अपना इस्तीफा स्पीकर विजय कुमार चौधरी को देंगे. श्याम रजक जेडीयू में लगातार खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे थे और इसी वजह से उन्होंने यह फैसला किया है। रजक फुलवारीशरीफ विधानसभा से अगला चुनाव आरजेडी की टिकट पर ही लड़ेंगे। 


श्याम रजक के जेडीयू छोड़ दें और आरजेडी में शामिल होने की खबरों ने तब जोर पकड़ा जब आरजेडी के प्रदेश महासचिव और फुलवारीशरीफ विधानसभा सीट से टिकट के दावेदार सत्येंद्र पासवान ने बीती रात फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में सत्येंद्र पासवान ने श्याम रजक की वापसी पर नाराजगी जताई.