Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी
16-Aug-2020 04:37 PM
By Aryan Anand
PATNA : मंत्री श्याम रजक की नाराजगी दूर करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके पुराने दोस्त को आगे कर दिया है। कभी नीतीश कैबिनेट में श्याम रजक के सहयोगी रहे सुनील कुमार पिंटू उन्हें मनाने पहुंचे हैं। सुनील कुमार पिंटू फिलहाल जेडीयू के सांसद है कभी बीजेपी कोटे से नीतीश कैबिनेट में सुनील कुमार पिंटू मंत्री हुआ करते थे और उस दौर से दोनों की दोस्ती रही है।
लोकसभा चुनाव के पहले सुनील कुमार पिंटू ने जेडीयू का दामन थामा था और सीतामढ़ी से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे। इस वक्त सुनील कुमार पिंटू मंत्री श्याम रजक के घर पर मौजूद हैं और दोनों नेताओं के बीच बातचीत जारी है। बिहार के राजनीतिक गलियारे को करीब से जानने वाले लोगों को पता है कि सुनील कुमार पिंटू, श्याम रजक और नीतीश मिश्रा के बीच अच्छी दोस्ती रही है।
सुनील कुमार पिंटू की गाड़ी श्याम रजक के हार्डिंग रोड स्थित आवास में सीधे अंदर गई है और फिलहाल दोनों नेताओं के बीच क्या बातचीत हो रही है यह खबर सामने नहीं आई है। हालांकि श्याम रजक ने सोमवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने और फिर आरजेडी ज्वाइन करने की प्लानिंग कर रखी है।