ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी

Home / news / श्याम की वापसी से तेजस्वी का हौसला बुलंद, बोले.. नीतीश अपने मंत्रियों का...

श्याम की वापसी से तेजस्वी का हौसला बुलंद, बोले.. नीतीश अपने मंत्रियों का भरोसा खो चुके हैं

17-Aug-2020 01:07 PM

PATNA : 11 साल बाद श्याम रजक की घर वापसी से तेजस्वी यादव के हौसले बुलंद हैं। नेता प्रतिपक्ष नेता अपनी पार्टी में स्वागत करते हुए नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। तेजस्वी ने कहा है कि नीतीश कुमार शासन के घमंड में जनता के साथ-साथ अपनी पार्टी के नेताओं की भी अनदेखी कर रहे हैं। 


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऊपर जोरदार हमला बोलते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों का भी भरोसा खो चुके हैं। बिहार की जनता पहले ही उन पर अविश्वास कर रही है और अब श्याम रजक का पार्टी छोड़ कर आना यह बता रहा है कि नीतीश कुमार के मंत्रियों के मन में अपने मुख्यमंत्री के लिए भरोसा नहीं बचा है। अपनी मर्जी से ही में शामिल हुए हैं और हमारे लिए यह बड़ी बात है। 



तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के उस पर पुराने बयान की याद भी दिलाई जिसमें उन्होंने मिट्टी में मिल जाने और बीजेपी के साथ कभी हाथ नहीं मिलाने की बात कही थी। तेजस्वी ने कहा कि 5 साल में 4 बार पलटी मारने वाले नीतीश कुमार को बिहार की जनता की फिक्र नहीं है। नीतीश कुमार ने शरद यादव से लेकर जीतन राम मांझी, जॉर्ज फर्नांडिस और श्याम रजक जैसे लोगों को ठगने का काम किया। इतना ही नहीं उन्होंने डीएनए को गाली देने वाले बीजेपी के लोगों के साथ हाथ मिलाया। तेजस्वी ने कहा कि शासन में बिहार की विधि व्यवस्था ठप पड़ गई है और श्याम रजक धर्मनिरपेक्ष ताकतों के साथ आए हैं। सामाजिक न्याय की लड़ाई के पक्षधर पार्टी के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। तेजस्वी ने कहा है कि सत्ताधारी दल के नेताओं को अब नीतीश पर भरोसा नहीं रहा है।