ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र

Home / news / करिश्मा का हाल भी ऐश्वर्या की तरह होगा, लालू परिवार को करीब से...

करिश्मा का हाल भी ऐश्वर्या की तरह होगा, लालू परिवार को करीब से जानने वाले मंत्री श्याम रजक का दावा

03-Jul-2020 11:55 AM

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल में डॉक्टर करिश्मा राय की एंट्री के बाद लगातार सियासी बयानबाजी जारी है. करिश्मा की एंट्री के बाद जेडीयू नेता और मंत्री श्याम रजक ने जबरदस्त तंज कसा .है मंत्री श्याम रजक ने दावा किया है कि करिश्मा राय के साथ भी बिल्कुल वैसा ही होगा जो ऐश्वर्या राय के साथ हुआ. लालू परिवार को बेहद करीब से जानने वाले श्याम रजक ने कहा है कि लालू परिवार ने ऐश्वर्या राय के साथ जो कुछ किया वह सबके सामने है और अब उसी परिवार से आने वाली दूसरी बच्ची के साथ भी ठीक वैसा ही बर्ताव किया जाएगा.

मंत्री श्याम रजक ने कहा है कि उन्हें इस बात पर बेहद हैरानी हो रही है कि जिस परिवार की एक बच्ची को लालू परिवार में जाकर अपमानित होना पड़ा और न्याय के लिए कोर्ट में जाकर गुहार लगानी पड़ी उसी परिवार ने अपनी दूसरी बच्ची को लालू के कुनबे के पास भेज दिया. श्याम रजक ने कहा है कि लालू परिवार की गोद में उसी परिवार की दूसरी बच्ची का चला जाना बेहद अपमानजनक है. जेडीयू नेता ने कहा है कि ऐश्वर्या राय के साथ लालू परिवार में जिस तरह का बर्ताव हुआ उसके बाद सबको सचेत रहने की जरूरत है. ऐश्वर्या की आंखें न्याय के इंतजार में पथरा गई है.



लालू परिवार के अंदरूनी मामले को लेकर अब तक के सबसे बड़ा हमला बोलते हुए मंत्री श्याम रजक ने कहा है कि ऐश्वर्या राय के बाद करिश्मा राय के साथ भी वही कहानी दोहराई जाएगी. श्याम रजक ने कहा है कि लालू परिवार का काम बिहार या परिवार का विकास नहीं बल्कि केवल खुद का विकास रह गया है. लालू परिवार शोषण और दोहन करने में व्यस्त है. श्याम रजक ने कहा है कि लालू परिवार की आदत नहीं बदलने वाली, क्योंकि आदतन उनका कैरेक्टर ऐसा ही है.