Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप बेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीर Bihar News: खंभे पर चढ़े थे बिजली ठीक करने… अचानक दौड़ा करंट, वार्ड सदस्य की दर्दनाक मौत नीतीश कुमार के इस्तीफे पर संतोष सुमन का बयान, बोले- बिहार को मिलेगा सर्वसमावेशी नया मुख्यमंत्री ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव बिहार में नशे के नेटवर्क पर बड़ा वार… 12 हजार से ज्यादा कफ सिरप जब्त, 4 गिरफ्तार वैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तार बेतिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप, पति और ससुर गिरफ्तार
29-Aug-2020 07:56 AM
PATNA : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्याम रजक आज अपना सरकारी आवास खाली करेंगे। श्याम रजक को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले दिनों कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया था इसके बाद श्याम रजक आरजेडी में शामिल हुए थे और उन्होंने जेडीयू विधायक के तौर पर विधानसभा से अपना इस्तीफा देते हुए ऐलान किया था कि वह जल्द ही सभी सरकारी सुविधाओं को छोड़ देंगे। श्याम रजक आज दोपहर बाद अपना सरकारी आवास खाली करेंगे।
हालांकि श्याम रजक चाहे तो अभी नियमों के मुताबिक सरकारी आवास में बने रह सकते थे लेकिन उन्होंने नैतिकता का हवाला देते हुए तुरंत आवास खाली करने का फैसला किया। श्याम रजक अब किराए के मकान में परिवार के साथ रहने जा रहे हैं। श्याम रजक की सुरक्षा पहले ही वापस हो चुकी है। नीतीश कुमार के पुराने सहयोगी रहे रजक ने नैतिकता के मामले पर अब नीतीश कुमार से कई सवाल पूछे हैं।
पूर्व मंत्री श्याम रजक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से यह पूछा है कि जेडीयू के कुछ बड़े नेताओं को आखिर किन नियमों के तहत पटना में सरकारी आवास दिया गया है? जेडीयू के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह आखिर पटना में बड़े सरकारी बंगले का उपयोग कैसे कर रहे हैं? नैतिकता की दुहाई देने वाले नीतीश कुमार ने आखिर सरकारी बंगलों के दुरुपयोग में खुद को इतना अनैतिक कैसे बना लिया है?