ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता की नई पहल: ‘पत्थर पर लकीर’ लक्ष्य के साथ आगे बढ़ा बिहार BIHAR NEWS: बिहार की बेटी ने किया कमाल: BSF में चयनित होकर बदली सामाजिक सोंच, 3 पीढ़ियों तक नहीं थी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: मधुबनी में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, पूर्व प्रिंसिपल के घर से दो करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ले गए बदमाश Bihar Crime News: मधुबनी में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, पूर्व प्रिंसिपल के घर से दो करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ले गए बदमाश

सुशील मोदी का बड़ा बयान: कार्तिक को मंत्री बनाकर घोंटा गया कानून का गला, फिर लौटा लालू राज

सुशील मोदी का बड़ा बयान: कार्तिक को मंत्री बनाकर घोंटा गया कानून का गला, फिर लौटा लालू राज

17-Aug-2022 07:17 PM

PATNA : नीतीश सरकार में कानून मंत्री बने कार्तिकेय कुमार पर लगे आरोप को लेकर बीजेपी हमलावर है। राज्यसभा सांसद व बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने महागठबंधन-2 वाली सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि विकास और कानून व्यवस्था के मुद्दों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विश्वासघात किया है। सुशील मोदी ने यह सवाल उठाया कि जहां बाहुबली मंत्री होंगे वहां उद्योग लगाने कौन आएगा? 


बीजेपी नेता व राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कार्तिकेय कुमार की बर्खास्तगी की मांग की। कहा कि वो अपहरण के एक मामले में फरार घोषित हैं। उनके खिलाफ वारंट जारी है। 16 अगस्त को ही सरेंडर करना था लेकिन शपथ लेने राजभवन चल गये।


पूर्व उप-मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि जिस कार्तिक कुमार को हत्या की नीयत से अपहरण के मामले में इसी 16 अगस्त को आत्मसमर्पण करना था. उन्हें उसी दिन बिहार का कानून मंत्री बना दिया गया। ऐसा कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में दहशत वाले लालू राज की वापसी पक्की कर दी है।


सुशील मोदी ने कहा कि मोकामा के बाहुबली अनंत सिंह के बिजनेस पार्टनर कार्तिक कुमार को अग्रिम जमानत देने की याचिका पटना उच्च न्यायालय खारिज कर चुका है। उनके अपराध का संज्ञान (क्वाशिंग ऑफ काग्निजेंस) निरस्त करने संबंधी याचिका भी खारिज हो चुकी है। 


जब विधायक कार्तिक के विरुद्ध दायर आरोप पत्र पर संज्ञान लिया जा चुका है और हाईकोर्ट ने अभियुक्त को किसी प्रकार की राहत देने से इनकार कर दिया है। तब कोई निचली अदालत उन्हें गिरफ्तारी से छूट जैसी राहत कैसे दे सकती है? 


उन्होंने कहा नीतीश कुमार  ने कानून की नजर में अभियुक्त व्यक्ति को ही कानून मंत्री बनाकर संविधान और कानून का गला घोंटने की कोशिश की है। सुशील मोदी ने कहा कि जब बाहुबलियों को मंत्री बना दिया गया है, तब बिहार में उद्योग लगाने कौन लगाने आएगा?


उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को कानून-व्यवस्था और विकास के जिन दो मुद्दों पर जनता का समर्थन मिला था,उन दोनों मुद्दों पर उन्होंने 12 करोड़ लोगों से विश्वासघात किया। वे अब एक कमजोर, जनाधारहीन और प्रतीकात्मक मुख्यमंत्री हैं।