ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल उस्ताद की बीवी के साथ फरार हुआ चेला, दो बच्चों की मां ने बताई चौंकाने वाली वजह हमारा लड़का SDO है... बिहार में फर्जी फोटो और जॉइनिंग लेटर दिखाकर लाखों की ठगी; शादी का सपना दिखाकर लूट लिया BIHAR NEWS : दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने मजदूर को कुचला, चालक-खलासी फरार Bihar News : फर्जीवाड़ा पकड़ में आया! बिहार के इस जिले में शिक्षक ने जाली अंक-पत्र से पाई नौकरी; अब निगरानी ने दर्ज कराया केस कलंक कथा ! E.E.की दौलत जान हर कोई हैरान, सुशासन की सच्चाई- करप्शन केस ठंडा भी नहीं हुआ और आरोपी 'जेल अधीक्षक' को सरकार ने दी फील्ड पोस्टिंग...हर कोई अचंभित VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज

Home / news / सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ केस दर्ज, 10 साल के लिए...

सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ केस दर्ज, 10 साल के लिए जा सकती है जेल

20-Jun-2020 06:16 PM

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत जुड़ी हुई सामने आ रही है. बिहार के रहने वाले एक्टर सुशांत की मौत के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. बिहार के मुजफ्फरपुर कोर्ट में कंप्लेंट दायर किया गया है. सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में फिल्म निर्माता निर्देशक करन जौहर, अभिनेता सलमान खान, अमिताभ बच्चन और निर्माता एकता कपूर के खिलाफ भी परिवाद दायर किया गया है.


शनिवार को मुजफ्फरपुर में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पताही निवासी कुंदन कुमार ने फ़िल्म एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर परिवाद दर्ज कराया है. कुंदन कुमार ने अपने परिवाद में आरोप लगाया है कि सुशांत को छल पूर्वक प्रेम जाल में फंसा कर अपने विश्वास के भरोसे में लिया और उनके साथ मानसिक और आर्थिक शोषण करती रही साथी साथ उनके सहयोग से अपने फिल्मी करियर में उछाल लेती रहें और जब मकसद पूरा हो गया तब सुशांत सिंह राजपूत को अपने जीवन से दूध की मक्खी की तरह निकाल कर फेंक दिया.


news image


आरोप लगाया गया है कि प्रताड़ना के बाद ही सुशांत डिप्रेशन में चले गए और आत्महत्या का कदम उठा लिया. अधिवक्ता कमलेश कुमार ने बताया कि यह मामला 420 और 306 धारा के अंतर्गत दर्ज किया गया है. जिसे कोर्ट ने सुनवाई के लिए 24 जून की तिथि मुकर्रर की है.  इस मामले में अधिकतम सजा 10 वर्षों की हो सकती है.


news image


उधर दूसरी ओर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में फिल्म निर्माता निर्देशक करन जौहर, अभिनेता सलमान खान, अमिताभ बच्चन और निर्माता एकता कपूर के खिलाफ  एसीजेएम की अदालत में आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में परिवाद दायर किया गया है. एसीजेएम पीयूष त्रिपाठी ने मामले में परिवादी का बयान दर्ज करने के लिए 30 जून की तारीख तय की.


news image


यह परिवाद पार्थ चतुर्वेदी ने दायर किया है. परिवाद में पार्थ ने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत उभरते सितारे थे. उन्होंने आरोप लगाया कि छोटे शहरों और परिवारों से आने वाले कलाकारों को स्थापित निर्माता और अभिनेता अपने बच्चों को स्थापित करने के लिए इतना हतोत्साहित कर देते हैं कि उन्हें ऐसा कदम उठाना पड़ता है.


news image


मीडिया की खबरों और 14 मई को सुशांत के एक इंटरव्यू से पता चलता है कि वे विपक्षियों के कारण डिप्रेशन में हैं. उन्होंने आरोप लगाया गया कि विपक्षियों के इस कृत्य के कारण ही सुशांत ने आत्महत्या कर ली। परिवाद में पार्थ ने सुशांत की आत्महत्या की उच्चस्तरीय जांच कराने के साथ ही करन जौहर, अमिताभ बच्चन, सलमान खान और एकता कपूर को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों में तलब कर दंडित करने की मांग की गई है.


news image