ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी

Home / news / सुबह-सुबह पुलिस और कुख्यात अपराधी के बीच भीषण मुठभेड़, गोली लगने से बदमाश...

सुबह-सुबह पुलिस और कुख्यात अपराधी के बीच भीषण मुठभेड़, गोली लगने से बदमाश हुआ घायल

25-Feb-2024 09:25 AM

By First Bihar

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सुबह- सुबह पुलिस और कुख्यात अपराधी में मुठभेड़  की खबरें निकल कर सामने आ रही है। 


मिली जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर में आज सुबह- सुबह पुलिस और कुख्यात अपराधी में भीषण मुठभेड़ हुआ है। इसमें बैंक लुटेरा कुख्यात रंजन पटेल को गोली लगी है और वो गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।कुख्यात के पास से बीते दिन कांटी बैंक लूट प्रयास के दौरान लूटा गया पुलिस टीम का एक राइफल भी बरामद किया गया है। 

news image

बताया जा रहा है कि, यह घटना मधुकर छपरा गांव  में हुआ है। जहां पहले पुलिस वैन अपराधियों ने गोली बरसाना शुरू कर दिया। उसके बाद पुलिस के तरफ से भी जवाबी कार्रवाई मेंफायरिंग की गई है। जिसमें एक गोली कुख्यात अपराधी को जा लगी और वो गंभीर रूप से घायल हो गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जूट गई है। उसने ही कांटी के पीएनबी बैंक में लूट की कोशिश के दौरान होमगार्ड जवान को गोली मारी थी। घायल कुख्यात अपराधी रंजन पटेल को इलाज के लिए एसकेएमसीएच लेकर पुलिस पहुंची जहां उसका इलाज कराया गया।


 उधर, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मधुकर छपरा गांव में पुलिस शनिवार की देर रात छापेमारी करने पहुंची थी।इसी दौरान अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की।पुलिस ने बताया कि इस मुठभेड़ में एक अपराधी के पांव में पुलिस की गोली लगी।जिससे वो जख्मी हो गया।अपराधी को पकड़ लिया गया जिसकी पहचान साइन निवासी अपराधी रंजीत कुमार के रूप में हुई है।