हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल
21-Sep-2024 09:15 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां दिनदहाड़े एक व्यवसाई को भूना दिया गया है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल मामले की सुचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। अब पुलिस की टीम मामले की जांच में जूट गई है।
दरअसल, राजधानी में अपराधी बेलगाम होते नजर आ रहे हैं। अपराधियों का तांडव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आज अहले सुबह बदमाशों की गोलियों की तड़तड़ाहट से राजधानी के पीरबहोर थाना क्षेत्र का टिकिया टोली का इलाका गूंज उठा। अपराधियों ने सब्जी बिक्रेता गुड्डू यादव को गोली मार दी गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कप का माहौल कायम हो गया।
बताया जा रहा है कि, आज यानी शनिवार की अहले सुबह अपराधयों ने मुसल्लहपुर में सब्जी बेचने वाले गुड्डू यादव को गोलियों से छलनी कर दिया। अज्ञात अपराधियों ने अंधाधुन चार गोली चलाई। जिसमे एक गोली गुड्डू यादव के कमर में जा लगी। घायल गुड्डू यादव को पटना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि अपराधी बाइक से आये थे और करीब 4 की संख्या में हेलमेट पहने हुए थे।
इधर, घायल व्यक्ति गुड्डू यादव बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रहा था इसी दरम्यान पीरबहोर थाना क्षेत्र के टिकिया टोली में उसे अपराधियों ने गोली मार दी। घायल के एक बेटा ओर एक बेटी है। वहीं पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। फिलहाल जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले में आधिकारिक रूप से पुलिस टीम कुछ कह पाएगी।