Bihar News: जानिए बिहार के CM के बारे में यह अनसुनी कहानी, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान; लालू ने किया था यह काम, फिर भी चुप थे नीतीश कुमार Nitish kumar : बिहार के लिए क्यों अहम है अगले 72 घंटे? जानिए कब नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा, निशांत को लेकर क्या है JDU का ख़ास प्लान Nitish Kumar : दिल्ली जाने से पहले इस दिन से कोसी-सीमांचल यात्रा पर नीतीश कुमार, कई जिलों का करेंगे दौरा Patna Water Metro : पटना में जल्द शुरू होगी वाटर मेट्रो, पहले फेज में गांधी घाट और इस जगह होगा पड़ाव; गंगा घाटों पर बन रहे चार्जिंग प्वाइंट Bihar News : नेपाल सीमा तक सड़क होगी चौड़ी, इस रूट के फोरलेन सड़क परियोजना को मिली मंजूरी Nitish Kumar :इस महीने तक बनकर तैयार होगा बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल, गंगा पार आवागमन होगा तेज Bihar Politics : कुशवाहा की जगह फिक्स ! राज्यसभा को लेकर BJP ने बनाई ख़ास रणनीति, NDA के नए फॉर्मूला से 5 वीं सीट पर भी जीत तय ! जानिए क्या है ख़ास Bihar teachers : बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने के इस तारीख को ही मिलेगी सैलरी आज JDU ज्वाइन करेंगे CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत, जल्द शुरू करेंगे बिहार यात्रा; पार्टी नेता कर रहे यह डिमांड ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक!
09-Oct-2024 10:19 AM
By First Bihar
PATNA : बीजेपी हरियाणा में तीसरी बार सरकार में काबिज हो गई है। बीजेपी को यहां बहुमत से दो सीट अधिक यानी 48 सीटों पर जीत हासिल हुई है। इससे बीजेपी काफी उत्साहित है। वहीं, इस पर सीएम नीतीश कुमार ने बुधवार को सोशल मीडिया 'एक्स' प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस रिजल्ट पर बीजेपी को बधाई दी और इसे पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व का नजीजा बताया। इसके साथ ही उन्होंने फोन पर पीएम मोदी को इस जीत की बधाई दी है।
जानकारी के मुताबिक, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सुबह देश के प्रधानमंत्री और एनडीए के सर्वमान्य नेता नरेंद्र मोदी को हरियाणा में शानदार जीत हासिल करने की बधाई दी है। इसके साथ ही सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को नवरात्र की भी शभकामनाएं दी है। इस दौरान पीएम ने नीतीश कुमार से उनके स्वास्थ का हाल -चाल लिया। इसके अलावा अन्य कई मुद्दों पर बातचीत की है।
वहीं, नीतीश कुमार ने 'एक्स' पर लिखा कि 'हरियाणा विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने पर भारतीय जनता पार्टी को बधाई एवं शुभकामनाएं। हरियाणा की जनता ने आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व पर अपना पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी को बधाई दी है।
बता दें कि बता दें कि हरियाणा में कुल 90 सीटों पर 67.90 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। वहीं, कई ‘एग्जिट पोल’ (परिणाम पूर्व सर्वेक्षण) में हरियाणा में कांग्रेस की जीत का अनुमान जताया गया था, लेकिन एग्जिट पोल के ठीक उल्टा बीजेपी की बड़ी जीत हुई है। हरियाणा विधानसभा की कुल 90 सीटों पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 48 सीट जीत ली हैं जबकि कांग्रेस 37 सीट अपने नाम किया। जबकि अन्य को दो सीट हासिल हुई है।