बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
10-May-2024 08:08 AM
By SONU
BHAGALPUR : बिहार में भागलपुर से एक दिलदहलाने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद आसपास के इलाके में चीख-पुकार मची हुई है। इस घटना की सूचना फिलहाल नजदीकी थाने को दे दी गई है। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक भागलपुर जिले के पुलिस जिला नवगछिया स्थित मकनपुर चौक पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। यह हादसा भागलपुर जिले के नवगछिया के मकंदपुर चौक के समीप हुआ है। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार की अहले सुबह एक ट्रक और कार के भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई है। वही नवगछिया पुलिस मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। घटना में मृतक की पहचान नवगछिया के भवानीपुर निवासी सनोज यादव, कैपेसिटन यादव और खगड़िया निवासी प्रभाकर यादव के रुप में हुई है।