Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर करप्शन केस में फंसे 'अधीक्षण अभियंता' की बंद फाइल फिर खुलेगी, पत्नी-परिवार के नाम पर करोड़ों की संपत्ति और 1976 के पत्र को आधार बनाकर बच निकलिए...अब यह नहीं चलेगा, पढ़ें.... CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम
29-Oct-2024 10:53 AM
By First Bihar
BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। आलम यह हैकि राज्य के अंदर अब राह चलते लोगों के साथ अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। लिहाजा लोगों के मन में एक डर का माहौल कायम हो रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगुसराय से सामने आया है। जहां सुबह -सुबह बदमाशों ने श्रद्धालुओं के ऊपर फायरिंग कि है। इस घटना को लूटपाट के दौरान अंजाम दिया है। घटना के बाद पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है।
जानकारी के मुताबिक, कार्तिक महिना होने कि वजह से बेगुसराय से समीप सिमरिया धाम में गंगा स्नान करने वाले और पूजा -पाठ करने वाले श्रद्धालुओं कि भीड़ रहती है। ऐसे में अपराधी तबके के लोग भी इस मेले को लेकर नजर बनाए रखते हैं ताकि वह अपने मंसूबों को अंजाम दे सक। इस बीच आज सुबह बेख़ौफ़ अपराधी ने दरभंगा के श्रद्धालु के साथ लूटपाट के दौरान गोली मारकर घायल कर दिया है।
बताया जा रहा है कि घायल अपनी पत्नी, मां और दो बच्चों के साथ सुबह 3 बजे ट्रेन से गंगा स्नान करने पहुंचा था। उसी दौरान इस घटना को अंजाम दिया गया है। यह घटना चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया गंगा स्थित तीन मुहानी चौक बैरियर के पास की है। इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया है।
वहीं, इस घटना को लेकर एसपी मनीष ने बताया कि एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घायल का ऑपरेशन किया गया है और उसकी हालत स्थिर है। शेष आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी खुद घटनास्थल पहुंच कर पूरे मामले की तहकीकात में जूटे हुए हैं। घायल युवक की पहचान दरभंगा जिला अंतर्गत मनिगाछी थाना अंतर्गत दौहरा गांव वार्ड-2 निवासी उत्तम दास के रुप 26 वर्षीय पुत्र गंगा दास के रूप में हुई है।
उधर, पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी स्थिति को गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया ।जिसके बाद पुलिस ने उसकी जान बचाने के लिए शहर के कल्पना नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां वे इलाजरत हैं। घायल के मां ने बताई कि बेटा शौच करने गया और लौटने पर तीन बदमाशों ने उसे घेर लिया और विरोध करने पर अपराधियों ने गोली मार दी। हालांकि लूटपाट के दौरान बदमाशों के हाथ कुछ भी नहीं लगा। फिलहाल थाने की पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गई है।