ब्रेकिंग न्यूज़

जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

सुबह-सुबह मछली व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, बाइक से पहुंचे तीन बदमाश ने मारी 5 गोली

 सुबह-सुबह मछली व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, बाइक से पहुंचे तीन बदमाश ने मारी 5 गोली

15-Sep-2023 10:38 AM

By First Bihar

HAJIPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला हाजीपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक मछली व्यवसायी की हत्या कर दी गई है। यहां बाइक से पहुंचे तीन बदमाश ने सुबह - सुबह 5 राउंड गोली चलाई। 


मिली जानकारी के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला कॉलेज के पास शुक्रवार (15 सितंबर) की सुबह एक मछली व्यवसायी की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। शहर के बीचोबीच सुबह-सुबह फायरिंग से हड़कंप मच गया। इस  मृतक युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले सुनील सहनी के रूप में की गई है।  बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे और सुनील सहनी के चेहरे पर पांच गोली मार फरार हो गए। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। 


वहीं, इस घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने हाजीपुर में शहर को जाम कर दिया। सड़क पर टायर जलाकर आगजनी कर हंगामा करने लगे। हालात को काबू में करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की करनी पड़ी। बदमाशों ने सुनील की हत्या क्यों की है इसकी वजह सामने नहीं आई है। परिजनों का कहना है कि वह मछली बेचता था। किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। 


इसके साथ ही हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने पुलिस-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि-  पिछले कई दिनों से लगातार लोगों को गोली मारी जा रही है, पुलिस किस काम की है? पुलिस सिर्फ पैसे की उगाही में लगी हुई है। गुस्साए परिजनों और लोगों ने हाजीपुर के गांधी चौक पर सड़क जाम किया। इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को शांत कराने में जुट गई। हालांकि लोग मानने को तैयार नहीं थे। 


उधर, स्थानीय थाने की पुलिस के अलावा अन्य पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। आगे की कार्रवाई से पहले पुलिस ने पहले लोगों को शांत कराने का प्रयास किया. इस पूरे मामले में एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि मछली व्यवसायी की गोली मारकर हत्या की गई है। परिजनों ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क को जाम कर दिया है। हम लोग मामले में कार्रवाई कर रहे हैं।