बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
19-Apr-2024 09:30 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार की चार लोकसभा सीट गया,नवादा, औरंगाबाद और जमुई में सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। इन चार सीटों में गया में सुबह 9 बजे तक 9.30 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। इसके अलावा नवादा में भी सुबह 9 बजे तक 7.10% फीसदी वोटिंग हो चुकी है। वहीं औरंगाबाद और जमुई में सुबह 9 बजे तक क्रमशः 6.01% और 9.12% फीसदी वोटिंग हो चुकी है। चारों सीटों पर सुबह 9 बजे तक चार सीटों पर 9.23% वोट डाले गए हैं।
दरअसल, बिहार में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की चार सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। राज्य भर के अंदर आज 6,097 पोलिंग बूथ पर वोट डाले जा रहे हैं। बूथों पर वोटर्स की लंबी कतार है। सुबह 9 बजे तक चार सीटों पर 7.88% वोट डाले गए हैं। गया में राजद प्रत्याशी कुमार सर्वजीत ई-रिक्शा से अपनी पत्नी के साथ वोट डालने पहुंचे, वहीं जमुई में एनडीए प्रत्याशी अरुण भारती ने वोटिंग से पहले पूजा की। औरंगाबाद, नवादा, गया और जमुई में कुल 38 प्रत्याशी मैदान में हैं।
मालूम हो कि, सबसे ज्यादा गया में 14 और सबसे कम नवादा में 6 कैंडिडेट्स हैं। चार लोकसभा सीटों के 24 विधानसभा क्षेत्र में मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मतदान शाम चार बजे तक कराए जाएंगे। पहले चरण में 15 विधानसभा सीट नक्सल इफेक्टेड हैं। यहां सुरक्षा बलों की 153 कंपनियां तैनात की गई हैं। इन केंद्रों पर शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। जबकि 9 विधानसभा में शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे।