ब्रेकिंग न्यूज़

छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच बिहार में अपराधियों का खूनी खेल: पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग

श्रीलंका : राष्ट्रपति आवास में घुसे प्रदर्शनकारी, राजपक्षे को छोड़कर भागना पड़ा आवास

09-Jul-2022 01:38 PM

DESK : आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है. विदेशी कर्ज के जाल में से फंसकर श्रीलंका लगभग पूरी तरह से तबाह हो चुका है. श्रीलंका को वित्तीय और राजनीतिक संकट का सामना करना पड़ रहा है और लोग खाने, ईंधन और दवाओं की बढ़ती कीमतों के खिलाफ सड़कों पर उतर रहे हैं. देश के लोगों में जबरदस्त आक्रोश है. इसी बीच खबर सामने आई है कि प्रदर्शनकारी लोगों ने राष्ट्रपति भवन का घेराव कर लिया है. इसके बाद राष्ट्रपति राजपक्षे अपने आवास को छोड़कर भाग गये हैं.


मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कोलंबो स्थित राष्ट्रपति आवास को प्रदर्शनकारियों ने दोपहर में घेर लिया. इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने राजपक्षे के आधिकारिक आवास पर जमकर तोड़फोड़ करने लगे. उग्र प्रदर्शन को देखते हुए राष्ट्रपति राजपक्षे अपने आवास को छोड़कर भागना पड़ा. वहीं, विरोध प्रदर्शन के दौरान दो पुलिसकर्मियों समेत 23 लोग जख्मी हुए, जिन्हें आनन-फानन नेशनल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. 


बता दें कि श्रीलंका में बिगड़ते आर्थिक संकट के बीच राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग हो रही है. लोग सड़क पर निकलकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इसको देखते हुए शुक्रवार को अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगाया था. सेना को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है. हजारों सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को सत्ता से हटाने के लिए कोलंबो में इकठ्ठा हुए थे.