ब्रेकिंग न्यूज़

मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण

Sharda sinha : शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली एम्स के इमरजेंसी वार्ड में एडमिट; हाल ही में हुआ था पति का निधन

Sharda sinha :  शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली एम्स के इमरजेंसी वार्ड में एडमिट; हाल ही में हुआ था पति का निधन

26-Oct-2024 10:20 AM

By First Bihar

PATNA : पद्मभूषण से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ गई है। एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह पिछले एक सप्ताह से दिल्ली एम्स में भर्ती हैं। अब आज सुबह उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। हाल ही में उनके पति का ब्रेन हैमरेज से निधन हुआ था। उसके बाद अब वह खुद भी बीमार हो गई हैं। 


जानकारी के अनुसार, पिछले एक सप्ताह से उनको खाने-पीने में काफी समस्याएं आ रही हैं। जिसको लेकर उनको दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक आज शनिवार सुबह उनकी स्थिति काफी बिगड़ गई। हालांकि, अभी उनकी तबीयत की स्थिति को लेकर कोई हेल्थ बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। 


मालूम हो कि पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा के घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पति ब्रज किशोर का निधन हो गया है। वो 80 साल के थे। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले वो घर में गिर गए थे, जिससे उनके सिर पर गहरी चोट लगी और ब्रेन हेमरेज के कारण उनकी मौत हो गई। वो एजुकेशन डिपार्टमेंट में डिप्टी डायरेक्टर के पद से रिटायर हो चुके थे। इसी साल दोनों ने अपनी शादी की 54वीं वेडिंग एनिवर्सिरी मनाई थी।


बता दें कि शारदा सिंह भारतीय लोकगीत और क्लासिकल सिंगर हैं। वो बिहार से ताल्लुक रखती हैं। खासतौर से मैथिली और भोजपुरी भाषा में गाने गाती हैं। उन्होंने 'विवाह गीत' और 'छठ गीत' गाए हैं, जो खूब फेमस हैं। उन्हें संगीत में उनके योगदान के लिए पद्म श्री और बाद में 2018 में पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया।