Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
18-Dec-2022 12:30 PM
JHARKHAND: दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। श्रद्धा हत्याकांड जैसा ही एक मामला झारखंड के साहिबगंज से सामने आया है। यहां एक आदिवासी युवक ने अपनी दूसरी पत्नी की हत्या करने के बाद शव कई टुकड़ों में काट दिया और उसके बाद उन टुकड़ों को जंगल में फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने महिला के शव के 12 टुकड़े बरामद किए हैं। मृतका के सिर समेत शरीर के कुछ हिस्से अब भी गायब हैं।
जानकारी के मुताबिक शनिवार की शाम संथाली मोमिन टोला क्षेत्र के एक पुराने मकान से से महिला का शव टुकड़ों में बरामद किया गया। मृतक महिला की पहचान रुबिका पहाड़िन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी पति दिलदार अंसारी और रुबिका पिछले दो साल से साथ रहते थे और रूबिका दिलदार की दूसरी पत्नी थी। पुलिस को घटना की जानकारी तब मिली जब रूबिका के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया।
परिजनों की शिकायत पर जब पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की तो उसका रूबिका का शव कई टुकड़ों में बरामद किया गया। पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला के पति दिलदार अंसारी को हिरासत में ले लिया है और उससे कड़ी पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस की टीम शव के अन्य हिस्सों को तलाश करने में जुटी है। उधर, इस घटना के बाद सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई है। बीजेपी ने राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए हेमंत सरकार को दोषी बताया है।