Bihar News: बिहार के इन जिलों में इंडस्ट्रियल हब का निर्माण, रोजगार की आने वाली है बाढ़.. Bihar News: बिहार के इन जिलों में एयरपोर्ट का निर्माण, गया हवाई अड्डे को बनाया जाएगा इस मामले में खास.. ISM पटना में व्याख्यान का आयोजन: इसके माध्यम से युवाओं को मिला लैंगिक संवेदनशीलता का संदेश Bihar Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला...इस विभाग में 459 लिपिक की होगी बहाली..इन आंदोलनकारियों की पेंशन राशि में भारी वृद्धि अररिया में लूट की कोशिश नाकाम: एक्सीडेंट में घायल हुए दो बदमाश, ग्रामीणों ने हथियार के साथ पकड़ा Bihar Education News: 1st Bihar की खबर का बड़ा असर, भ्रष्टाचार में लिप्त A.E. की सेवा होगी समाप्त.. शिक्षा विभाग को भेजा गया प्रस्ताव, करप्शन की जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी Patna News: पटना में स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, ड्रोन से होगी निगरानी Patna News: पटना में गंदगी फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, इस दिन से अभियान शुरू Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर क्यों तोड़ी जाती है दही हांडी? जानिए... इस परंपरा का इतिहास और महत्व Bihar News: बिहार में मिला इतने हजार करोड़ का खनिज, खजाने की ई-नीलामी की तैयारी में जुटी केंद्र सरकार
28-Nov-2022 05:13 PM
DELHI: पिछले दिनों दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। श्रद्धा वॉल्कर की हत्या करने वाले उसके बॉयफ्रेंड आफताब ने हैवानियत की सारी हदों को पार कर दिया था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम अब भी मामले की जांच कर रही है। श्रद्धा हत्याकांड की तरह ही दिल्ली में एक और मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने बेटे के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को 10 टुकड़ों में काटकर उसे ठिकाने लगा दिया। दिल दहला देने वाली यह घटना पांडव नगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुरी इलाके की है। जानकारी के मुताबिक मृतक शख्स बिहार के बांका जिले का रहने वाले था।
दरअसल, पांच जून 2022 को कल्याणपुरी स्थित चांद सिनेमा के पास कोई संदिग्ध वस्तु होने की जानकारी दिल्ली पुलिस को मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने झाड़ियों से संदिग्ध वस्तु को निकाला और जब प्लास्टिक के थैले को खोला दो अंदर जो कुछ था उसे देश पुलिसकर्मियों के होश फाख्ता हो गए। प्लास्टिक बैग के भीतर इंसानी अंग पाए गए थे। इंसानी अंग के टुकड़े को देख पुलिस समझ चुकी थी कि मामला हत्या का है। दिल्ली पुलिस ने यह मामला क्राइम ब्रांच को सुपुर्द कर दिया।
इसी बीच पुलिस को ईस्ट दिल्ली के त्रिलोकीपुर इलासे से भी मानव अंग के टुकड़े मिले। हत्याकांड का खुलासा करना पुलिस के लिए आसान नहीं था। पुलिस को इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में 6 महीने लग गए। पुलिस ने खुलासा किया है कि जिस शख्स के लाश के टुकड़े बरामद हुए थे वह अंजन दास के थे और 30 मई 2022 को अंजन दास की पत्नी पूनम और बेटे दीपक ने मिलकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी थी।
बताया जा रहा है कि आरोपी पूनम मृतक अंजन दास की दूसरी पत्नी थी। पूनम को शक था कि उसके पति का किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध है। इस बात को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। मृतक अंजन दूसरी पत्नी के बेटे दीपक की पत्नी पर बुरी नजर रखता था। जिससे परेशान होकर पूनम और उसके बेटे दीपक ने अंजन दास की हत्या की साजिश रच डाली। 30 मई 2022 को दोनों ने अंजन दास को खाने में नशे की गोली मिलाकर खिला दी। खाना खाने के बाद अंजन दास बेहोश हो गया।
अंजन दास के बेहोश होने के बाद दोनों मां-बेटे ने उसकी हत्या कर दी और धारदार हथियार से लाश को 10 टुकड़ों में काट दिया। लाख को 10 टुकड़ों में काटने के बाद उसे पॉलिथिन में पैक कर दिया और सभी टुकड़ों को घर के फ्रिज में रख दिया। इसके बाद दोनों लाश के टुकड़ों को पांडव नगर और ईस्ट दिल्ली के अलग अलग इलाकों में ठिकाने लगाते रहे। हत्याकांड का खुलासा तब हुआ जब पुलिस को त्रिलोकपुरी इलाके का एक सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा। इस सीटीटीवी फुजेट में पूनम और उसका बेटा दीपक लाश के टुकड़े फेकते हुए दिखे। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को धर दबोचा और हत्याकांड का खुलासा कर दिया।