ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / news / शराबकांड पर पुलिस की सफाई, एडीजी बोले- थाने से नहीं गायब हुआ स्प्रिट,...

शराबकांड पर पुलिस की सफाई, एडीजी बोले- थाने से नहीं गायब हुआ स्प्रिट, दूसरे केमिकल का हुआ इस्तेमाल

23-Dec-2022 04:30 PM

PATNA : बिहार के छपरा में जहरीली शराब से अबतक 100 के आस- पास लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि, सरकारी डाटा के अनुसार यह आकड़ा 40 के आस- पास का है। वहीं, सबसे बड़ी बात यह है कि इस घटना को लेकर यह कहा जा रहा है कि मशरक थाने में बरामद स्प्रीट का उपयोग कर शराब बनाया गया था।  जिसके बाद अब इस पुरे मामले को लेकर पटना में पुलिस मुख्यालय के एडीजी जे.एस गंगवार ने सफाई दी है। 


पुलिस मुख्यालय के एडीजी जे.एस गंगवार ने कहा है कि, स्प्रीट थाने से गायब हुआ था या नहीं ऐसी कोई जानकारी अभी तक नहीं आयी है। फिलहाल इस मामले में जांच जारी है, इसलिए जब जांच पूरी हो जाएगी तभी कुछ सामने आएगा। अभी इस मामले में रिपोर्ट आना बाकी है। उन्होंने कहा कि, जहां तक मेरे जानकारी है उसके मुताबिक छपरा में किसी अन्य तरह की केमिकल का उपयोग किया गया था। अभी पुलिस जांच कर रही है, इसलिए जबतक रिपोर्ट नहीं आ जाता है तबतक कुछ भी कह पाना उचित नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इसको लेकर एसपी से बातचीत की जाएगी उसके बाद और भी जानकारी मिलेगी। 


इसके आगे उन्होंने कहा कि, मशरक में इससे पहले भी इस तरह ही घटना सामने आयी है, हमलोग इसकी जांच कर रहे हैं। इसको लेकर जो भी दोषी होंगे उनकी गिरफ़्तारी होगी। अभी तक इस मामले में कईओ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।  एसटीएफ के तरफ से भी इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। इसलिए हमलोगों को जैसे - जैसे जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक हमलोग कार्रवाई कर रहे हैं। 


वहीं, मानवाधिकार की जांच कोई लेकर उन्होंने कहा कि, यह टीम अपने अधिकार क्षेत्र में आयी है और उसके बारे में वही लोग बता सकते हैं की उन्हें क्या कुछ जानकारी मिली है। हम बस इतना कहेंगे की उनकी जांच रिपोर्ट आने का हमारे तरफ से भी इन्तजार किया जा रहा है. बाकी विभागीय रिपोर्ट जो है सभी के जानकारी में हैं।