गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश
16-Oct-2022 09:14 AM
Gaya : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है, लेकिन इसके बाबजूद कहीं न कहीं से इससे जुड़ीं खबरें निकल कर सामने आती रहती है। इसी कड़ी अब जो खबर निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक गया में शराब के नशे में धुत एक पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना गया जिले के सलैया थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जिले के सलैया थाना क्षेत्र के सोहया गांव में शराबी पति राम ब्रिज भारती ने नशे की हालत में अपनी 40 वर्षीय पत्नी रानी देवी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इधर, इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं इस संबंध में मृतका के पिता हरिहर भारती ने बेटी की हत्या का केस दर्ज कराते हुए दामाद को आरोपी बनाया है। मृतका के पिता के अनुसार उनके मोबाइल पर उनके बेटी के गांव के पड़ोसियों का फोन आया और बताया गया कि उसकी बेटी की मौत हो गई है। जिसके बाद उन्होंने आनन- फानन में अपने घर झारखंड प्रतापपुर थाना क्षेत्र के गिद्दा गांव से बेटी के ससुराल सोहया गांव पहुंचे, जहां इनको अपनी बेटी का शव उसके घर के के बरामदे में पड़ा हुआ मिला। जिसके बाद उन्होंने इसकी सुचना पुलिस को दी।
इसके अलावा उन्होंने अपने दमाद के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि उनका दामाद राम ब्रिज भारती ने ही उनकी बेटी रानी देवी की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। वह इससे पहले भी उनकी बेटी के साथ अक्सर मारपीट करता रहता था। साथ ही मायके से पैसे मांगने का दवाब भी बनाया जाता था। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उन्होंने अपने दमाद और उसके परिवार वालों के ऊपर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया गया था, जिसका कुछ माह के बाद गांव में पंचायत बिठाकर समझौता भी हुआ था।
इधर, इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया सबूत मारपीट कर हत्या के मिल रहे हैं। केस दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से विवाहिता के मौत के कारणों का सही पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।